आगरालीक्स… आगरा में एक सिपाही द्वारा सीओ को लिखी गई छुटटी की एप्लीकेशन वायरल हो रही है। इसमें सिपाही ने लिखा है कि उनकी नई नई शादी हुई है, पत्नी बहुत याद कर रही है, इसलिए छुटटी चाहिए। उनकी एप्लीकेशन पर छुटटी की अधिकारियों द्वारा संस्तुति की गई है, यह एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आगरा के एक थाने में कार्यरत सिपाही ने आठ दिन की छुटटी के लिए सीओ के यहां आवेदन किया। उन्होंने छुटटी के प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उनकी नई नई शादी हुई है और पत्नी याद कर रही है। उनका घर जाना अति आवश्यक है। उन्होंने आठ दिन की कैजुएल लीव मांगी थी।
आठ दिन की मिली छुटटी, एप्लीकेशन हुई वायरल
सिपाही द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर उन्हें अधिकारियों ने आठ दिन की कैजुकल लीव दे दी है, यह एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।
पुलिस कर्मियों को मुश्किल से मिलती है छुटटी
पुलिस महकमे में छुटटी मुश्किल से मिलती है, इसके लिए पुलिसकर्मियों को कारण बताना होता है, इसके बाद ही छुटटी मिल पाती है। पुलिस कर्मियों से लेकर आला अधिकारी छुटटी के लिए परेशान रहते हैं।