आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में नोएडा में कंपनी में कार्यरत युवती से रैप के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती के साथ मिलकर रेप के आरोपियों से कर्जे के 30 लाख रुपये लेने की प्लानिंग की गई थी लेकिन आरोपी जाल में फंसने के बाद बहक गया और कार में युवती के साथ रेप कर दिया। इस मामले में पुलिस ने युवती के साथ मिलकर प्लानिंग करने वाले युवक को भी दबोच लिया है।
14 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा आ रही युवती के साथ मथुरा में सलमान व साजिद ने गैंगरेप किया था, युवती को युवक विपिन नर्सिंग होम, मथुरा में छोडकर भागने लगे, 100 नंबर पर पफोन करने पर दोनों आरोपियों को पकड लिया गया था। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए, साथ ही आरोपियों से पूछताछ की गई, इसमें मामले में नया मोड आ गया।
साथी के कहने पर युवती ने सलमान को जाल में फंसाया
गैंगरेप के आरोपी सलमान के मोबाइल फोन मे IMO CHAT को देखने से यह पता चला कि पीडिता द्वारा स्वयं ही अभियुक्त से मथुरा चलने के लिए कहा गया है। इसके बाद युवती से पूछताछ की गई तो उसने सही घटना बता दी, युवती ने बताया कि उसके साथी सुरेन्द्र गुर्जर निवासी दतावली के सलमान पर करीब 30 लाख रुपये है। इसे वापस लेने के लिए सुरेंद्र ने सलमान को पफंसाने की प्लानिंग की, प्लानिंग के तहत युवती से कहा कि वह सलमान से दोस्ती करे, उसके साथ गाडी में आगरा तक जाए और मोबाइल में आपत्तिजनक पफोटो ले ले, इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर पैसे वापस ले लिए जाएंगे। युवती ने मना किया तो सुरेंद्र ने उसके भाई को मारने की धमकी दे दी, सुरेंद्र ने युवती से कहा कि उसे कुछ नहीं होगा, सलमान की गाडी के पीछे वह अपनी गाडी से चलेगा।
फोटो लेने के बाद आपा खो बैठा सलमान
प्लानिंग के तहत युवती कार से सलमान के साथ निकली, यमुना एक्सप्रेस वे पर फोटो ओैर नजदीकी बढने पर सलमान बेकाबू हो गया और कार में ही युवती के साथ रेप कर दिया। इससे युवती घबरा गई। वह मथुरा में कृष्णानगर पर उतर गई और 100 नम्बर पर फोन कर दिया घर पर किसी को पता न चले इसलिए पता भी गलत लिखा दिया था । पुलिस ने सुरेन्द्र को पकड लिया, उसने पूछताछ में बताया कि करीब 3 साल पहले सलमान ने स्क्रेप के बिजनेस मे लगाने के लिए 10 लाख रुपये उससे लिए थे, और 30 लाख रुपये वापस मिलने थे, जो सलमान ने नही दिये कई बार पंचायते भी की गई तो डेढ साल पहले 10 लाख के 2 चैक दिये थे इनका भी स्टॉप पैमेंट करवा दिया। पैसे माँगने पर धमकी देने लगा।