आगरालीक्स.. आगरा में बहादुरी के लिए राष्ट्रपति से नेशनल ब्रेबरी अवार्ड से सम्मानित नाजिया खान पर दंबगों ने हमला बोल दिया, उसके साथ मारपीट की और लहूलुहान कर दिया। दबंगों ने नाजिया के भाई के साथ भी मारपीट की, उसे सरियों से पीटा।
ताजमहल के पूर्वी गेट के पास एक जमीन को लेकर नाजिया खान का विवाद चल रहा है। इसके लिए वह पुलिस में भी शिकायत कर चुकी है। शुक्रवार को नाजिया खान अपने भाई के साथ विवादित जमीन पर पहुंची। यहां दूसरे पक्ष के दबंग आ गए, नाजिया खान का आरोप है कि दबंगों ने उसके भाई को सरियों से पीटा, उसे भी दबंगों ने पकड लिया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
पुलिस पर दबंगों का साथ देने का आरोप
नाजिया खान का आरोप है कि पुलिस दबंगों का साथ दे रही है और एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। जमीन उसकी है और इसे विवादास्पद बताया जा रहा है, पुलिस का साथ देने से दबंगों के हौसल बढ गए और हमला कर दिया।
मिल चुके हैं अवार्ड
आगरा के मंटोला क्षेत्र में सात अगस्त 2015 को छह साल की बच्ची को नाजिया खान ने अपहरण होने से बचाया था, वह अकेली बदमाशों से भिड गई थी और बदमाशों की बाइक गिरा दी थी। इसके बाद नाजिया ने क्षेत्र के दंबगों और शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई, दबंगों के आगे भी वह डटी रही, इसके लिए उसे नेशनल ब्रेबरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व सीएम योगी अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही राज्यपाल राम नाईक भी नाजिया खान को बहादुरी के लिए सम्मानित कर चुके हैं। पिछले दिनों नाजिया खान को स्पेशल पुलिस अधिकारी बनाया गया था।