आगरालीक्स… आगरा के एक बडे होटल में आग की लपटें उठने से खलबली मच गई,होटल से लोग बाहर निकल आए, दमकल कर्मियों के साथ होटल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
मंगलवार दोपहर में आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित पिंच आॅफ स्पाइस में आग की लपटों के साथ धुआं भर गया, इससे लोग और कर्मचारी बाहर आ गए,। दहशत के चलते स्टाफ किचन से भाग खड़ा हुआ। इमारत में लगे अग्निशमन उपकरण से आग को काबू करने की कोशिश भी बेकार गई। शार्ट सर्किट से आग लगने के चलते कर्मचारियों ने पानी का प्रयोग नहीं किया, इससे इमारत में करंट फैलने की आशंका थी। आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद पर्यटकों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। तब तक किचन और उसमें रखा सामान खाक हो चुका था। अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
21 मार्च को बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में लगी आग
21 मार्च 2018 को आगरा में बीकानेरवाला रेस्टॉरेंट में लगी आग, आग लगने से लोग बाहर निकलने के लिए भागे, आग से अफरा तफरी मच गई। बिल्डिंग से लोग बाहर निकल आए, कर्मचारी और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में लगे रहे।
बुधवार रात को भगवान टाकीज स्थित बीकानेरवाला रेस्टॉरेंट से आग की लपटें और धुआं निकले से भगदड़ मच गई। रेस्टोरेंट में बैठे लोग और कर्मचारी बाहर निकल आए, धुआं बढता चला गया। रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट की रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद धुआं उठने लगा।
बिल्डिंग हो गई खाली
भगवान टॉकीज पर पेट्रोल पंप के पास बीकानेरवाला रेस्टोरेंट है, इस बिल्डिंग में हिंदुस्तान समाचार पत्र सहित अन्य कार्यालय हैं। रेस्टोरेंट में आग के बाद मची भगदड से बिल्डिंग के अन्य कार्यालयों से लोग बाहर निकल आए। रेस्टोरेंट कर्मचारियों आग बुझाने में जुटे रहे, सभी कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया।
रोड पर लगा जाम
बीकानेर वाला रेस्टोरेंट में आग से आगरा मथुरा रोड पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई, रोड से लोगों को हटाकर वाहनों को निकाला गया। आग से करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।