आगरालीक्स… आगरा में हलक सुखा देने वाली गर्मी में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगन प्रसाद रावत की स्म्रति में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डीवी शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी जगन प्रसाद रावत को समाज सेवा के कार्यों के लिए याद किया जाता है। गर्मी में पानी के लिए लोग परेशान न हों, इसके लिए प्रोफेसर कॉलोनी कमला नगर में प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार ने अपने पिता जगन प्रसाद रावत से जुडे संस्मरण सुनाए। इस दौरान शशि शिरोमणि, चमेली सुराना, शैलजा अग्रवाल, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।