आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला मरीज से छेडछाड, छेडछाड कर रहे आरोपी को लोगों ने धुना, पुलिस को सौंपा।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 10 दिन से विक्षिप्त महिला मरीज भर्ती है। रात करीब ढाई बजे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ज्यादातर मरीज और तीमारदार सो रहे थे। अचानक हल्ला मचा। एक महिला मरीज ने शोर मचाया। एक अधेड़ उसके पलंग के पास आकर हरकत कर रहा था। पहले महिला को लगा कोई कर्मचारी चेकअप के लिए आया होगा। जब उसने अधेड़ को देखा तो घबरा गई।
तीमारदारों के अनुसार आरोपित ने पहले एक अर्द्धविक्षिप्त महिला के साथ हरकत की थी। बाद में दूसरे पलंग पर पहुंचा। वह महिला जाग गई। उसने उसे बुरी तरह लताड़ा। शोर मचाया। कर्मचारी आ गए। सभी तीमारदार जाग गए। डॉक्टर भी आ गए। आरोपित को दबोच लिया। धुनाई लगा दी। पुलिस आ गई। आरोपित को अपने साथ थाने ले गई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि लाजपत कुंज में रहता है। अलीगढ़ विवि में कर्मचारी है। अंगूठे में चोट लगी थी। इलाज कराने आया था। गलती से महिला के पलंग के पास चला गया था। उसने कोई छेड़छाड़ नहीं की है।
इंस्पेक्टर एमएम गेट ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने यह कबूल किया कि वह भांग का नशा करता है। भांग खा रखी थी। पुलिस के सामने किसी महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत नहीं की। कर्मचारियों ने भी ऐसा कुछ नहीं बताया। कर्मचारियों का कहना था कि आरोपित हंगामा कर रहा था। यह बोल रहा था कि उसका एक्सरे करो। चोट लगी है। अभद्रता कर रहा था। इस कारण पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया।
एक मई को पकडा गया डिप्टी डायरेक्टर
1 मई 2018 को पुलिस ने आगरा में जालमा संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर को अरेस्ट किया था,
आगरा के जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा परिसर स्थित डबल स्टोरी आवास में रहता है, उस ब्लॉक में चार मकान हैं। डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा का सितंबर में रिटायरमेंट है, बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है, बेटा अमेरिका में रहता है। संस्थान में रहनी वाली पांच और छह साल की बच्ची को वह घर पर बुला लेता था, उन्हें छत पर ले जाता था और लैपटॉप पर पोर्न दिखाता था। इसके बाद खुद नग्न होकर डॉक्टर डॉक्टर खेलने की बात कहता था, बच्चियों के साथ बेड टच और अश्लील हकरत करता था।
मां के पूछने पर खुला राज
सोमवार को बच्चियों की मां और डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी बाहर गई हुई थी, दोनों बच्चियों को डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा अपने साथ छत पर ले गया, पोर्न दिखाने के बाद अश्लील हरकत करने लगा। वे घर लौटी तो बच्ची नहीं थी, आवाज दी तो वह छत से उतर कर आई। मां ने पूछा छत पर क्या कर रही थी तो बच्चियों ने बताया कि बाबा ले गए थे, लैपटॉप पर गलत चीज दिखाई और अश्लील हरकत करने लगे, इसे देख वह दंग रह गईं, उन्होंने पति को बताया और पुलिस को सूचना दी।
मुकदमा कराया दर्ज, पुलिस ने किया अरेस्ट

कैंपस में रह रहे बच्ची के परिजन थाना ताजगंज पहुंचे, पुलिस को साइंटिस्ट की काली करतूत बताई, इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा को अरेस्ट कर लिया।
लंबे समय से कर रहा था अश्लील हरकत
पुलिस मामले की छानबीन में लगी है, आरोपी जालमा संस्थान का साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा लंबे समय से ऐसी हरकत कर रहा था, उसने कई और के साथ भी अश्लील हकरत की है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।