आगरालीक्स… आगरा रीजन में अंधड और ओले पड रहे हैं, आगरा में भी मौसम बदल गया है, मौसम विभाग का अनुमान है कि 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी आ सकती है। आंधी आने से लोग दहशत में है।
आगरा में दो दिन से तापमान 45 डिग्री पहुंच गया था। रविवार सुबह से ही तेज धूप के बाद मौसम का मिजाज शाम पांच बजे के बाद बदलने लगा। आस पास के फीरोजाबाद शिकोहाबाद और मैनपुरी में अंधड के साथ ओले पड रहे हैं। आगरा में भी आंधी आ गई है, आंधी से लोग दहशत में हैं।
शनिवार को तापमान पहुंचा 45 डिग्री
12 मई 2018 को आगरा में आज सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, आगरा से आग बरसी और तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ की आशंका जताई गई है।
शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, सुबह से ही तेज धूप में लोग बेहाल रहे। लू चलती रही, आंखों में चुभन से लोग परेशान रहे। आगरा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, यह समान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रात को भी गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को फिर तूफान का खतरा जताया है। विभाग ने एलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा आगरा
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी रहा, झांसी में पारा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आगरा दूसरे नंबर पर रहा, यहां तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है।