Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra’s Oil mafia Manoj goyal gang leader declared by Police
बिगलीक्स

Agra’s Oil mafia Manoj goyal gang leader declared by Police

129

आगरालीक्स… आगरा के तेल माफिया मनोज गोयल को पुलिस ने तेल चोरी गैंग का गैंग लीडर घोषित किया है। वहीं, उसका भतीजा रोहित गोयल भगोडा घोषित किया गया है।
मथुरा रिपफइनरी के 100 करोड की तेल चोरी में पफरार चल रहे मनोज गोयल के भतीजे रोहित गोयल को पुलिस ने भगोडा घोषित किया है। इसके साथ ही तेल चोरी गैंग को भी पंजीक्रत किया गया है। इसका लीडर आगरा का तेल माफिया मनोज गोयल बनाया है, गैंग में रामहरि, कुलदीप पाठक, तरविंदर सिंह, रवि, रवि उर्फ बिददी, गहमा हैं, ये सभी जेल में हैं। इसके साथ ही गैंग में रोहित गोयल, सुरेश प्रधान, क्रष्णा, सुजीत प्रधान, देवो जाट भी शामिल हैं।
26 मार्च 2017 को एसटीएफ ने किया अरेस्ट
26 मार्च 2017 को आगरा का तेल माफिया मनोज गोयल को एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया, उसे मथुरा में भरतपुर रोड से अरेस्ट किया गया है।
मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी के आरोप में आगरा के तेल कारोबारी मनोज गोयल को पकडने के लिए एसटीएफ ने जाल बिछाया, मथुरा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर भरतपुर रोड मथुरा पर शनिवार रात को मनोज गोयल जैसे ही एक घर से बाहर निकाला, उसे पकड लिया। वह कई दिनों से वहां रह रहा था, रात का अंधेरा होने पर वह घर से बाहर निकाला था।
कई शहरों में घूमता रहा तेल माफिया
एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर रही है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद मनोज गोयल जयपुर, ‎लखनऊ सहित कई शहरों में घूमता रहा था।
100 करोड की तेल चोरी
18 फरवरी को मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन डिवीजन की पेट्रोलिंग यूनिट ने तेल चोरी होने का खुलासा किया था। सुरंग बनाकर तेल चोरी की जा रही थी, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। इस तेल को मनोज गोयल द्वारा आगरा में चलाए जा रहे पेट्रोल पंप सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर सप्लाई किया जा रहा था।
तेल का गंदा कारोबार
तेल के काले कारोबार में आगरा के मनोज गोयल की परत दर परत खुलती जा रही है, उसके पेट्रोल पंप, स्कूल, होटल और बैंकेट हॉल हैं। मनोज गोयल का परिवार मूल रूप से किरावली का रहने वाला है। तीस साल पहले उसके पिता घूरेलाल गोयल शाहगंज के सोरो कटरा में आकर बसे थे। वह भी तेल का काम करते थे। उनके बाद इसे मनोज ने संभाल लिया। उसने दस साल पहले नेहरू नगर में कोठी बना ली। अब यहीं रहता है। पुलिस उसकी पूरी कुंडली तैयार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनोज गोयल के 14 पेट्रोल पंप हैं, कई पेट्रोल पंप में उसके रिश्तेदार पार्टनर हैं। उसके पेट्रोल पंप भगवान टाकीज, गांधी नगर, जीआईसी ग्राउंड के पास, मुगल रोड, भावना स्टेट चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया और तोता का ताल पर एक -एक है। यमुनापार और खेरागढ़ में दो-दो हैं। इनके अलावा दो इटावा और एक जसवंत नगर में है। चार होटल, चार बैंक्वेट हॉल और पांच स्कूल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!