Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Fire breaks out in Auto, One dead in Agra
टॉप न्यूज़

Fire breaks out in Auto, One dead in Agra

123

आगरालीक्स… आगरा में एक आॅटो में आग लग गई, आग की लपटों के बीच फंसे एक की जलने से मौत हो गई।
आगरा में भगवान टॉकीज ब्रिज के नीचे आॅटो को खडा कर चालक उस में सो रहा था, वह गहरी नींद में था, उसी समय आॅटो में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गईं। आग की लपटों के बीच से आॅटो चालक बल्केश्वर निवासी संजय को गंभीर हालत में भर्ती कराया। रविवार को इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई।
ट्रकों में लगी आग
18 मई 2018 को आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में खडे ट्रकों में आग से भगदड मच गई, कई ट्रकों में आग लगने की आशंका से लोग भाग खडे हुए। दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे हैं।
आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक खडे रहते हैं, यहां बेल्डिंग का काम भी होता है। शुक्रवार शाम को ​बेल्डिंग करते समय ट्रक में आग लग गई, इसके पास में खडे ट्रक भी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि ट्रकों में आग लगने से लोग दहशत में आ गए, स्थानीय लोगों के साथ अन्य लोग भाग खडे हुए। इससे पहले भी ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक में आग लग गई थी, इसमें मौत भी हुई थी।
फाइल फोटो
11 मई को फैक्ट्री में आग
11 मई 2018 को आगरा में फैक्ट्री में आग से अफरा तफरी मच गई, आग की लपटों के बीच घिरे लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे, आस पास के घरों से लोग बाहर निकल आए। दमकल की कई गाडियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
शुक्रवार को आगरा के सिकंदरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शू फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में लगी आग देखते ही देखते बेकाबू होती गई, कुछ ही देर में आग की लपटों के साथ धुआं आसमान में दिखाई देने लगा। इससे आस पास के क्षेत्र में रह रहे लोग दहशत में बाहर निकल आए। कर्मचारी भी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर भागे, दमकल की गाडियों के पहुंचने के बाद आग की लपटें कम हुई, कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए। करीब एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं और लोग दहशत में रहे। आग की कारणों की जांच की जा रही है।
9 मई को शू एक्सपोर्टर की कोठी में लगी आग
9 मई 2018 को आगरा में एक बडे कारोबारी की कोठी में आग लग गई, पॉश कॉलोनी स्थित कोठी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दमकल की गाडियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया, कोठी में जिस जगह आग लगी वहां से पीएनजी की पाइप लाइन जा रही थी इससे लोग दहशत में रहे।
आगरा की पॉश कॉलोनी सूर्य नगर में शू एक्सपोर्टर अशोक की कोठी है, बुधवार शाम को उनकी कोठी के पीछे के हिस्से से आग की लपटें निकलने लगी, देखते ही देखते आग बेकाबू होती चली गई। कोठी में उनकी पत्नी और बेटों की बहू थी, वे कोठी के गेट से बाहर आ गईं, कोठी में काम करने वाले लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज होती गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar in Agra’s Sanjay Place following an incident of assault….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में मारपीट की घटना के बाद बवाल. कम्प्यूटर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A mini indoor stadium will be built at the GIC Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, जीआईसी ग्राउंड में बनेगा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Youth in Agra donated 400 units of blood…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में युवाओं ने 400 यूनिट रक्तदान किया. वक्त का हर क्षण...

error: Content is protected !!