आगरालीक्स… आगरा में दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे पर मरम्मत करते समय दो की मौत, एक युवक का शव तार पर काफी देर तक लटका रहा। बिजली सप्लाई बंद करने के बाद शव को नीचे उतारा जा सका। आक्रोशित लोगों ने खेरागढ जगनेर रोड पर जाम लगा दिया, रोडवेज बस में तोडफोड कर दी।
रविवार को आगरा के खेरागढ के नगला कलाल, जगनेर रोड पर डीवीवीएनएल के लाइन मैन पूरन और प्राइवेट कर्मचारी लुक्का के साथ बिजली लाइन को सही कर रहे थे, इसके लिए उन्होंने शट डाउन लिया था। दोनों कर्मचारी बिजली के खंभे पर काम कर रहे थे, इसी बीच करेंट आ गया, करेंट लगने से पूरन की मौत हो गई। वहीं, लुक्का का शव बिजली के तार पर लटक गया, इसे देख ग्रामीणों की भीड लग गई। लेकिन खंभे और लाइन में करेंट आने से कोई व्यक्ति आगे नहीं बढा, काफी देर तक बिजली की लाइन पर कर्मचारी का शव लटका रहा।
एंबुलेंस भी देर से पहुंची, बस में तोडफोड
कुछ देर बाद बिजली सप्लाई बंद करने के बाद कर्मचारी के शव को तार से नीचे उतारा गया, इसके बाद एंबुलेंस को फोन किया लेकिन वह भी देर से पहुंची, इससे पूरन और लुक्का दोनों की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया और मुआवजा देने के साथ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने समझा की कोशिश की लेकिन आक्रोशित ग्रामीण नहीं माने, इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने रोडवेज बस में तोडफोड कर दी, रोडवेज बस में सवार लोगों ने भागकर जान बचाई।
पफीडर चालू करने से हुई मौत
बिजली की लाइन पर काम करने के लिए कर्मचारियों ने शट डाउन लिया था, इसके बाद वे लाइन सही करने लगे। इसी बीच किसी कर्मचारी ने फीडर चालू कर दिया, इससे लाइन में करेंट आ गया है और दोनों कर्मचारियों की मौत हा गई।