आगरालीक्स… आगरा में बंदरों ने ताजमहल में पर्यटकों पर अटैक कर दिया, पर्यटक कुछ समझ पाते, बंदर ने महिला पर्यटक के पैर में काट लिया, इससे चीख पुकार मच गई, दो पर्यटकों के पैर में बंदर काट गए हैं। बमुश्किल बंदरों को ताजमहल परिसर से बाहर खदेडा जा सका।

आगरा में मंगलवार को सुबह से ही पर्यटकों की भीड थी, मुख्य मकबरे के पास पर्यटकें की भीड लगी हुई थी, इसी बीच यमुना की तरफ से बंदर आ गए। बंदरों की घुडकी से पर्यटक सहम गए और चीख पुकार मचने लगी। इसी बीच बंदरों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया, इससे पर्यटकों में भगदड मच गई। बंदरों के हमलावर होने पर जान बचाने के लिए पर्यटक भागने लगे।
पैर में काट गए बंदर
पर्यटकों पर हमलावर हुए बंदरों ने एक महिला पर्यटक का पैर पकड लिया, वह चीखने लगी, महिला पर्यटक के पैर में बंदर काट गया। उसे बचाने के लिए साथी पर्यटक आगे आए तो उन पर भी बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों को आते देख पर्यटक भागने लगे, बंदर पर्यटक के पैर में काट गया। दो पर्यटकों को बंदरों द्वारा काटे जाने से हडकंप मच गया।
दहशत में पर्यटक
ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक अचानक से बंदरों के अटैक से दहशत में आ गए, करीब एक घंटे तक पर्यटक डर और दहशत में रहे। बंदरों द्वारा पर्यटकों के पैर में काटे जाने के बाद प्रारंभिक उपचार दिया गया। बंदरों के अटैक से पर्यटक डरे हुए हैं।
बंदरों को बमुश्किल खदेडा

बंदरों के अटैक के बाद पर्यटक भागने लगे, चीख पुकार मच गई, इस पर सीआईएसएफ के जवान आ गए। उन पर भी बंदरों ने अटैक करने की कोशिश की, बंदर की घुडकी के बाद जवानों ने डंडे उठा लिया, इसके बाद भी बंदर नहीं भागे। एक जगह से दूसरी जगह चले गए। इससे ताजमहल परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। सीआईएसएफ के जवानों ने बमुश्किल बंदरों को ताजमहल परिसर से बाहर खदेडा।