आगरालीक्स… आगरा पुलिस के इस फोटो को लोग लाइक और शेयर कर रहे हैं, ये सब इंस्पेक्टर हैं, इन्हें 35 लाख रुपये का चेक पडा मिला, इन्होंने चेक के मालिक का पता लगाया और उसे दे चेक दे दिया।
आगरा के संजय प्लेस में हरीपर्वत थाने में सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को मंगलवार को सडक पर चेक पडा मिला। उन्होंने चेक उठा लिया, चेक पर 35 लाख रुपये लिखे थे। उन्होंने आस पास में चेक के बारे में पूछा तो कोई जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद वे जिस बैंक के लिए चेक जारी हुआ था, वहां पहुंचे। बैंक से मिली जानकारी के बाद जिस नाम से चेक काटा गया था उसकी जानकारी ली।
चौकी पर बुलाकर दिया चेक
सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बैंक से मिली जानकारी के बाद छानबीन की तो चेक विशाल लूथरा का निकला, उन्होंने डिटेल एकत्रित कर विशाल लूथरा के नंबर पर फोन किया, उन्हें चौकी पर बुलाकर चेक दे दिया। पुलिस के इस चेहरे को देख विशाल लूथरा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने आगरा पुलिस को थैंक्स कहा।
उप निरीक्षक श्री विक्रम सिंह थाना हरीपर्वत ने सड़क पर मिले 35 लाख रुपये के बैंक चेक से उसके मालिक श्री विशाल लूथरा का पता लगा, चेक सुरक्षित उनके सुपुर्द किया।@dgpup @Uppolice @upcoprahul @adgzoneagra @igrangeagra @amitpathak09 @IndiaTodayFLASH @HindiNews18 @upbhaskar @sengarlive pic.twitter.com/FsY777ha1a
— AGRA POLICE (@agrapolice) May 22, 2018
11 मार्च 2018 को पर्यटक के रुपये कराए वापस
11 मार्च 2018 को आगरा में दिल्ली के ठगों द्वारा जापान के इंजीनियर को ठगी का शिकार बनाने पर पुलिस हरकत में आई,आगरा पुलिस ने जापानी पर्यटक के कुछ ही घंटे में पैसे वापस करा दिए।
इसके बादजापानी पर्यटक को ट्रेन से वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
शनिवार को ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास कार से टोक्यो (जापान) निवासी मैकेनिकल इंजीनियर यूकी कोवायाशी कूद गया था। उसने पुलिस को बताया था कि शनिवार को दिल्ली आया था। उसे आगरा होते हुए वाराणसी, गया और फिर कोलकाता जाना था। उसने ट्रेन से टिकट बुक करा रखी थी। होटल में ट्रैवल एजेंट मिला। उससे कहा कि आगरा में क्राइम बहुत है। वहां पर्यटक अकेला जाए तो कुछ भी हो जाता है। वह ट्रेन से नहीं टैक्सी से जाए। वह उसकी बातों में आ गया। 72 हजार रुपये में पैकेज बुक करा लिया। टैक्सी से आगरा आया। यहां उसे सब कुछ सामान्य दिखा। घूमने के दौरान उसे जानकारी हुई कि ट्रैवल एजेंसी वालों ने उसे ठग लिया है। इसलिए वह गाड़ी से कूद गया।
चंद घंटे में 72 हजार रुपये वापस
पर्यटन थाना पुलिस ने पर्यटक की तहरीर पर मंदिर मार्ग कनॉट पैलेस स्थित दिल्ली टूर एंड ट्रैवल के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर पर्यटन रवि भूषण पांडेय का कहना है कि ड्राइवर को हिरासत में लिया गया था। ट्रैवल एजेंसी पर संपर्क किया। बताया कि उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस और जापानी दूतावास को भेजी जा रही है। ट्रैवल एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। इसके कुछ देर बाद ही जापानी पर्यटक के खाते में पैसा वापस आ गया।