Aligarhleaks: पीने के स्वच्छ पानी के लिए आम जनमानस को होने बाली परेशानी व उसके लिए संघर्ष को दर्शाकर समाज को जागरूक करने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘प्यास-ए-स्ट्रगल’ का पोस्टर डीएम चंद भूषण सिंह ने अन्य अधिकारियों संग यहां रिलीज किया।
गर्मी के इस मौसम में पेयजल को लेकर होने बाली वास्तविक परेशानी तथा पेयजल के नाम पर बोतलों में हो रहे प्रदूषित पानी की बिक्री की सामाजिक समस्या की गंभीरता को दर्शाने वाली इस फिल्म का पोस्टर अलीगढ़ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसडीएम कोल, एसीएम प्रथम आदि सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी गेस्ट हाउस में किया।
इस दौरान फिल्म के संबंध में जानकारी देते हुए निर्माता पंकज धीरज ने बताया की इस फिल्म का निर्देशन भूपेंद्र सिंह ने किया है जबकि फिल्म में कलाकार सरफराज खान, गौरव गांधी, अक्षिता जैन, रणवीर सिंह, राजेश कुमार, मौ. जावेद आदि ने काम किया है। वहीं, बाल कलाकार हिमाद्री धीरज ने अथिति कलाकार की भूमिका निभाई है। फिल्म की स्क्रिप्ट प्रतीक चैधरी, डीओपी सुशील पंडित हैं।
इस शार्ट फिल्म का अधिकांश हिस्सा अलीगढ़ में ही शूट किया गया है। जबकि ओलिवुड फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्îूट के कलाकारों ने इसमें दमदार भूमिका निभाई है। सामाजिक सरोकार पर बनी इस फिल्म को अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवलों में भेजा जाएगा। फिल्म 29 मई को रिलीज होगी।
वहीं, पोस्टर रिलीज कार्यक्रम के दौरान नुमाइश गेस्ट हाउस में अलीगढ़ क्लब के सचिव पिंकी भाटिया, अहिंसा फाउंडेसन के डॉ राकेश सक्सेना, नबाब जावेद सईद, लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सक्सेना, मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी आदि मौजूद रहे।