Aligarhleaks:मदर टेरेसा वीमेंस पीजी काॅलेज में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान (एनआईओएस) के पाठ्यक्रम डीएलएड के अंतर्गत विगत 13 मई से चल रही 12 दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिणार्थियों ने शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) पर भव्य प्रदर्शनी लगाई, जिसका शुभारम्भ आईआईएमटी के रजिस्ट्रार डाॅ बिजेंद्र सिंह, अध्ययन केंद्र समन्वयक डाॅ स्वर्णलता याज्ञनिक, कार्यशाला प्रभारी विवेक सारस्वत, आईआईएमटी एनआईओएस अध्ययन केंद्र सह समन्वयक सचिन शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रशिणार्थियों ने कार्यशाला में विषयक पाठ्य योजना, पोर्ट फोलियो निर्माण, ब्लू प्रिन्ट के माध्यम से विषयी प्रश्न-पत्र निर्माण, शिक्षण अधिगम सामग्री आदि के बारे में विस्तृत ज्ञान प्राप्त किया। आईआईएमटी के रजिस्ट्रार डाॅ बिजेंद्र सिंह ने प्रर्दशनी का अवलोकन करते हुए कहा कि “ विद्यालय में शिक्षण अधिगम सामग्री से बच्चों को पढ़ाकर विषय के बारे में आसानी से अवगत कराया जा सकता है, जो बच्चे के मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ती हैं। ” प्रदर्शनी में टीएलएम बतौर सोलर सिस्टम, आरोही-अवरोही क्रम, पर्यावरण, प्रकाश संशलेषण, मात्राओं की बारह खड़ी, फूलों के द्वारा 1 से 9 तक अंको की पहचान आदि से सबंधित चार्ट, मार्डल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक शिक्षण अधिगम सामग्री को दिखाया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को पढ़ाना और आसान व कारगर साबित होता है। इस दौरान नीरज सिंह, सीमा शर्मा, मीनाक्षी सारस्वत, धरती पाठक उपस्थित थे।