आगरालीक्स..आगरा में टोरंट की टीम को लोगों ने दौडा दौडाकर पीटा, जान बचाने के लिए टोरंट कर्मियों को भागना पडा, दो टोरंट कर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायल टोरंट कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, महिलाओं का आरोप है कि टोरंट कर्मियों ने बिजली चोरी की पकडने की आड में महिलाओं से अभद्रता की।
सोमवार को बिजली चोरी की सूचना पर थाना एत्माउददौला के इस्लाम नगर में टोरंट की टीम ने घरों में छापा मारा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टोरंट कर्मी गुंडों की तरह घर में घुसे और महिलाओं के साथ अभद्रता की, उनका वीडियो बनाने लगे। इस पर स्थानीय लोग भडक गए, उन्होंने टोरंट कमियों को घेर लिया।
दौडा दौडाकर पीटे
महिलाओं ने टोरंट कर्मियों को दौडा दौडा कर पीटा, इस्लाम नगर की सकरी गलियों में टोरंट कर्मियों को जान बचाना मुश्किल पड गया। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
फाइल फोटो