Friday , 5 June 2026
Home बिगलीक्स World menstrual hygiene day celebrate in Rainbow Hospital, Agra
बिगलीक्स

World menstrual hygiene day celebrate in Rainbow Hospital, Agra

144

आगरालीक्स… आगरा में डॉक्टरों ने कहा कि पीरियडस के उन दिनों में सैनेटरी पैड, कपडा लगाने के बजाय कप लगाएं, ये कप मेडिकल ग्रेड सिलिकाॅन से बने होते हैं और माहवारी के दौरान योनि के अंदर कप लगा दिया जाता है। विश्व माहवारी दिवस पर (फाॅग्सी) एवं आगरा आॅब्स एंड गायनी सोसाइटी के द्वारा सोमवार को रेनबो हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में युवा आईवीएफ विशेषज्ञ डा. दीक्षा गोस्वामी ने कहा कि मासिक धर्म कप की अवधारणा भारत में काफी नई है, लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ कपडे, सैनेटरी पैड और टेंपोन के बजाय इन्हीं के उपयोग को अब बेहतर मानते हैं। इसमें सैनेटरी नैपकिन की तरह सैकडों रूपये खर्च करने की जरूरत भी नहीं होती बल्कि एक बार खरीदकर सालों इस्तेमाल किया जा सकता है। बस जरूरत है साफ-सफाई का ध्यान रखने की।
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि हैरत की बात है कि आज के समय में भी इसके साथ सामाजिक कलंक जैसी बातें और अज्ञानता जुडी है। इस महत्वपूर्ण मुददे पर चुप्पी तोडना और जागरूकता लाना ही इस कार्यक्रम का उददेश्य है। उन्होंने कहा कि माहवारी को लेकर समाज में जो मिथ एवं पुरानी अवधारणाएं बनी हुई हैं उन्हें खत्म करना है। माहवारी महिला के शरीर में होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है।

rainbow 4

आओ लें प्रण, नहीं करेंगे अपनी बच्चियों का तिरस्कार…..
इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लडकियों और महिलाओं ने डाॅक्टरों से माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों का समाधान जाना। उन्होंने डाॅक्टरों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। रेनबो हाॅस्पिटल कीं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मनप्रीत शर्मा ने उपस्थितजनों को यह प्रण दिलाया कि माहवारी को लेकर चली आ रहीं पुरानी अवधारणाओं, मिथकों और अज्ञानता के चलते वह अपनी बच्चियों का तिरस्कार नहीं करेंगे। उन्हें बिस्तर की जगह जमीन पर सोने को नहीं कहेंगे, रसोई में जाने से नहीं रोकेंगे, स्कूल जाने से नहीं रोकेंगे, खाना बनाने से नहीं रोकेंगे।
टैम्पोन भी है बेहतर विकल्प….
डा. शैली गुप्ता ने बताया कि पीरियडस के दौरान टैम्पोन भी बेहतर विकल्प है। सैनेटरी नैपकिन्स की जगह इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। टेम्पोन रूई का एक छोटा प्लग होता है जो पीरियड्स के रक्त को अवशोषित करता है।
82 प्रतिशत महिलाएं नहीं जानतीं सैनेटरी पैडस क्या हैं?
फाॅग्सी की संयुक्त सचिव डा. निहारिका मल्होत्रा बोरा ने बताया कि देश में माहवारी को लेकर जागरूकता का अभाव है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी 82 प्रतिशत महिलाएं नहीं जानतीं कि सैनेटरी पैडस क्या हैं, सिर्फ 18 प्रतिशत महिलाएं ही इनका इस्तेमाल करती हैं। इसकी वजह से 70 प्रतिशत महिलाएं रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट इनफेक्शन से पीडित हैं। जहां तक कपडे की बात है तो यह एक पुराना तरीका है पर बार-बार कपडे का उपयोग करना, गंदे कपडे का उपयोग करना भी महिलाओं को खतरे में डालता है।
mahavari 3

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!