Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स IMD forecast for Agra: Humidity & temperature increases
बिगलीक्स

IMD forecast for Agra: Humidity & temperature increases

220

आगरालीक्स… आगरा में धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है, मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तापमान बढने के साथ उमस भी बढेगी। लू चलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ गया है।
आगरा में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है, हयूमिडिटी
53 फीसद तक पहुंच गई है। एसी और कूलर फेल हो गए हैं, गर्मी में लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
18 मई को हयूमिडिटी 70 फीसद
18 मई 2018 को आगरा में पारे के साथ उमस में भी सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं, इससे धूप चुभ रही है और हाथ पैरों में दर्द होने लगा है। ऐसे में आज शाम को अंधड की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं, तापमान में लगातार बढोत्तरी होती रहेगी और 45 डिग्री तक पारा पहुंच जाएगा।
आगरा में धूप के साथ ही उमस भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार को हयूमिडिटी 70 फीसद ​दर्ज की गई। उमस बढने से सुबह से रात तक लोग बेहाल रहे, गर्मी में निकलते ही सिर चकराने लगा। धूप सीधे शरीर में चुभी और हलक सूख गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार शाम को अंधड आ सकता है, इसके साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके साथ ही पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान बढने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढोत्तरी हो रही है।
12 मई को तापमान पहुंचा 45 डिग्री
आगरा में आज सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, आगरा से आग बरसी और तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ की आशंका जताई गई है।
शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, सुबह से ही तेज धूप में लोग बेहाल रहे। लू चलती रही, आंखों में चुभन से लोग परेशान रहे। आगरा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, यह समान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रात को भी गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को फिर तूफान का खतरा जताया है। विभाग ने एलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा आगरा
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी रहा, झांसी में पारा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आगरा दूसरे नंबर पर रहा, यहां तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!