आगरालीक्स…आगरा के कान्वेंट स्कूल के तीन छात्रों से 12 वीं में अच्छे अंकों से पास कराने के लिए बीटेक छात्र ने पैसे लिए, उससे कहा कि सीबीएसई में उसकी पहचान है, लेकिन रिजल्ट आया तो तीनों छात्र फेल हो गए। इस मामले में तीनों छात्रों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि यमुना पार के एक कान्वेंट स्कूल में मोहित कुमार भाटिया, शाहिद खां और रितिक प्रजापति 12 वीं के छात्र हैं, उनकी पहचान बीटेक कर रहे मोहित से हुई, उससे कहा कि वह अच्छे अंकों से पास करा देगा। इसके लिए एक विषय के दस हजार रुपये लगेंगे। मनमाफिक नंबर मिलेंगे। कापी खाली छोड़कर नहीं आना है। कापी भरी होनी चाहिए। उन्होंने ऐसा ही किया। जिन विषयों की तैयारी नहीं थी, पास होने के लिए से पैसा जमा करना शुरू कर दिया। बाद में मुकुल सात हजार रुपये प्रति विषय के हिसाब से काम कराने के लिए तैयार हो गया। मोहित ने 28 हजार, शाहिद ने 21 हजार तथा रितिक 14 हजार रुपये दिए। तीनों में से कोई पास नहीं हुआ।
घरवालों ने पीटा तो सामने आया मामला
तीनों छात्रों के पफेल होने के परिजनों ने सख्ती कर दी, उनकी पिटाई की, इस पर छात्रों ने पास होने के लिए रुपये देने की बात कही। इस मामले में छात्रों की तहरीर पर थाना हरीपर्वत पुलिस जांच कर रही है।