आगरालीक्स …आगरा के बडे नाम वाले डॉग क्लीनिक के संचालक पशु चिकित्सक पर पांच साल के डॉगी कैरा की मौत का आरोप लगाते हुए छह जून 2018 को सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मरीज की मौत के बाद लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा, मुकदमा और तोडफोड होती है। मगर, बच्चों की तरह डॉगी को लोग पाल रहे हैं। इनके बीमार होने पर इलाज करा रहे हैं। आगरा में सबसे ज्यादा मरीज एक डॉग क्लीनिक पर पहुंचते हैं, डॉक्टर के इलाज और पांच साल के डॉगी की मौत पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

फेसबुक पर वायरल हो रही पोस्ट में लिखा है कि आगरा मेंउपांच साल के कैरा को ब्लडी फेक डॉक्टर ने मार दिया, यह डॉक्टर खुद को एनीमल लवर के रूप में प्रजेंट कर रहा है और हर रोज डॉगी को मारता है, पैसे बनाने के लिए मर्ज को डायग्नोज किए बिना गलत और एक्सपायर दवाएं दे रहा है।
कैरा की मौत का बिल 15 हजार
सोशल मीडिया पर अपलोड की गई पोस्ट में कैरा के तीन फोटो डाले गए हैं, इसमें से एक फोटो में वह स्वस्थ्य है, दूसरे फोटो में वह बिस्तर पर लेटा हुआ है और उसके हाथ पैर बंध रहे हैं। जबकि तीसरे फोटो में फर्श पर खून है। पोस्ट में लिखा है कि घर का दुलारा पांच साल का कैरा 10, 12 दिन से बीमार था, उसका डॉग क्लीनिक पर इलाज चल रहा था। लेकिन कोई आराम नहीं मिला, उसे हर बार क्लीनिक पर ले जाना संभव नहीं था। मम्मा ने डॉक्टर को फोन किया और गुस्से में कहा कि इलाज के बाद भी कैरा ठीक क्यों नहीं हो रहा है, इसका अच्छी तरह से चेकअप करें।
घर पर भेज दिया लडका, नहीं बचा पाए जान

डॉक्टर ने एक लडका कैरा को देखने के लिए घर भेजा, वह एक सीरेंज और सीरम का इंजेक्शन लेकर पहुंच गया। यह लडका कुछ जानता नहीं था। दोपहर तीन बजे गर्मी में सीरम का इंजेक्शन देते ही कैरा की तबीयत बिगडने लगी, वह बेहोश हो गया, उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया। कैरा को लेकर सुबह चार बजे डॉक्टर के पास पहुंचे, उसने कह दिया कि मथुरा के वैटरनी हॉस्पिटल ले जाओ। कैरा के इलाज का डॉक्टर ने 15 हजार रुपये का बिल थमा दिया।
कैरा को था टिक फीवर, शरीर में जहर
परिजन कैरा को लेकर मथुरा पहुंचे लेकिन देर हो चुकी थी, डॉक्टर ने टिक फीवर और शरीर में जहर डायग्नोज किया। दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद कैरा की मौत हो गई।
(इस मामले में आरोपी डॉक्टर से संपर्क नहीं हो सका है, उनका पक्ष जाने के बाद डॉक्टर का नाम लिखा जाएगा)