आगरालीक्स…. आगरा के पॉश एरिया में कान्वेंट स्कूल का नर्सरी के छात्र की नाले में गिरने से मौत, दिल दहला देने वाले हादसे के बाद से मां बाप बेसुध, कलेजे के टुकेज की मौत से मचा कोहराम।
आगरा के सदर क्षेत्र में बैंक कॉलोनी शमसाबाद रोड पर बैंक कॉलोनी में डेयरी संचालक राजवीर त्यागी रहते हैं। पास में ही उनकी डेयरी है, उनका सबसे छोटा बेटा चार वर्षीय नमन डॉ राय स्कूल में नर्सरी में पढता है। गुरुवार दोपहर ढाई बजे गर्मी के चलते सडक पर सन्नाटा पसरा हुआ था। घर के बाहर चार फीट गहरा नाला है यह नाला कुछ जगह पर खुला हुआ है और बगल में ही प्रोविजन स्टोर की दुकान है। बाबा लक्ष्मण किशोर त्यागी ने बताया कि नमन पास की दुकान से टॉफी खरीदने की कहकर घर से बाहर निकल आया।
नमन के न आने पर परिजन तलाश में जुटे
करीब 10 मिनट तक नमन वापस नहीं लौटा तो नमन की मां सावित्री पडोस की प्रोविजनल स्टोर की दुकान पर गई, दुकान बंद थी। यह देख उनके होश उड गए। परिवार के लोगों के साथ कॉलोनी के लोग नमन की तलाश में जुट गया, लोगों को लगा कि नमन को किडनेप कर लिया है। आस पास के क्षेत्र में तलाश के बाद भी नमन के न मिलने पर स्थानीय लोग चौकी पर पहुंच गए और नमन के गायब होने की तहरीर दे दी।
पिता को नाले में गिरने का हुआ शक
नमन का पता न चलने पर पिता राजीवर त्यागी को शक हुआ कि नमन नाले में तो नहीं गिर या है। वे खुद की नाले में उतर गए और नमन की तलाश करने लगे। नाले में कुछ दूरी पर नमन की चप्पल तैरती दिखाई दी, इसे देख उनके होश उड गए। बदहवास राजवीर त्यागी के साथ स्थानीय लोगों ने नाले में तलाश शुरू की, कुछ देर बाद ही नाले में नमन का शव मिल गया।
नमन के पिता राजवीर त्यागी और मां सावित्री की हालत किसी से देखी नहीं जा रही है। वे हादसे के लिए अपने आप को कोस रहे हैं। बेटे को अकेले बाहर क्यों जाने दिया। बड़ा भाई सनी और बहन नंदनी हैं।
नाले में गिरने से हो रही मौतें
– 28 मार्च को शास्त्रीपुरम में खुले नाले में कार गिरी थी। हादसे में कार सवार सेक्टर एक निवासी गौरव वर्मा, प्रमोद मिश्रा (बोदला), ज्योति उपाध्याय (सराय बोदला) व साक्षी कुशवाह (महर्षिपुरम) की मौत हो गई थी।
– 31 मार्च को इसी नाले में बाइक गिरी थी। गोपालपुरा सदर निवासी सुनील कुमार की मौत हो गई थी।
– 15 अगस्त 2017 को फतेहाबाद रोड पर खुले मैनहोल में गिरने से तुलसी चबूतरा निवासी आठ वर्षीय शिवम की मौत हुई थी।