आगरालीक्स.. आगरा के राजेश्वर मंदिर में निर्माण कराने पर पीडब्ल्यूडी द्वारा नोटिस दिया गया है, इसमें बिना अनुमति के निर्माण कराने पर रोक लगाने के लिए कहा है, इससे श्रदृधलुओं में आक्रोश है।
850 साल पुराने शिवालय राजेश्वर मंदिर, राजपुर चुंगी में लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा मंदिर ट्रस्ट को नोटिस दिया गया है, इसमें लिखा था कि बिना विभाग से परमीशन लिए आखिर कैसे निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश रावत की मानें का कहना है कि करीब छह साल पहले मंदिर के हजारों भक्तों ने जीर्णोद्धार कराने का फैसला किया। तब चंदे से काम शुरू हुआ। जो बदस्तूर जारी है। हालांकि काम उतने ही स्थान पर कराया गया है, जहां पहले से निर्माण था।
यह है मंदिर का इतिहास
राजाखेड़ा के एक साहूकार बैलगाड़ी में मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी से इस शिवलिंग को लेकर आए थे। वे विश्राम के लिए यहां रुके और शिवलिंग यहीं स्थापित हो गया। तब आसपास के पांच गांवों के लोगों ने जमीन दी और मंदिर बना। यह शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है। सुबह मंगला आरती के दौरान सफेद, दोपहर की आरती के दौरान हल्का नीला और शाम की आरती के दौरान गुलाबी रंग का दिखाई देता है।