Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स 25 year old gang rape & beaten in Agra
बिगलीक्स

25 year old gang rape & beaten in Agra

160

आगरालीक्स… आगरा में गुस्से में घर से निकली युवती को हिस्ट्रीशीटर से पकड लिया, उसके साथ रेप किया, जान से मारने की धमकी दी, युवती के साथ 48 घंटे में दूसरी बार रेप किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड लिया है।
आगरा के न्यू आगरा की रहने वाली 25 साल की युवती पांच जून को अपनी बहन से लडाई होने पर घर से अपनी बुआ के घर फीरोजाबाद जाने के लिए निकल आई। वह आॅटो का इंतजार कर रही थी, इसी बीच एक युवक आ गया, उससे कहा कि वह फीरोजाबाद जा रहा है। युवती को अपने साथ ले जाकर रेप किया, उसके विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फीरोजाबाद के लिए बस में बिठा दिया। फीरोजाबाद में बस से उतरते ही उसके पैर पर बस चढ गई, लोगों ने युवती को फीरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया।
युवती को साथ ले गया युवक
युवती को सात जून को ट्रॉमा सेंटर से यह कहकर ले गया कि उसे उसकी बुआ के घर पहुंचा देता। युवक बुआ के घर ले जाने के बजाय अपने घर ले आया और उसके साथ दो दिन रेप किया। आठ जून की रात को युवती को युवक उसकी बुआ के घर छोडकर चला गया। युवती ने बुआ को पूरी घटना बताई।
थाने में लिखाई थी गुमशुदगी, सीसीटीवी से पकडे गए आरोपी
5 जून को युवती के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती आठ जून को अपनी बुआ के घर पहुंच गई, युवती को उसकी बुआ आगरा लेकर आई। युवती के साथ रेप की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। युवती ने आपबीती बताई, इसके बाद पुलिस ने छानबीन की।
36 घंटे में पकडे आरोपी
पुलिस ने कडी से कडी जोडी, न्यू आगरा क्षेत्र में पहचान कराई गई। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को पकडा, वह हिस्ट्रीशीटर है और जेल से छूटकर आया है। युवती से पहले उसी ने रेप किया था। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर के सीसीटीवी चेक किए गए, पुलिस ने फीरोजाबाद में दूसरी बार अपने घर पर ले जाकर रेप करने वाले युवक को भी पकड लिया। थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पकडे गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!