आगरालीक्स… आगरा में फोन पर एटीएम कार्ड का नंबर और एकाउंट नंबर पूछना, न बताने पर गाली देने वाले हाईप्रोफाइल गैंग को आगरा फोर्ट स्टेशन से पकडा गया है। गैंग में बीटेक कर चुका छात्र और बैंक में काम कर चुका युवक भी शामिल था।
रविवार को आगरा फोर्ट स्टेशन पर टिकट विंडो के पास खडे युवकों पर शक हुआ, आगरा फोर्ट जीआरपी इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने बताया कि आगरा फोर्ट स्टेशन की बुकिंग विंडो पर शक होने पर जीआरपी ने छह युवकों से पूछताछ की गई। पूछताछ में साइबर क्रिमनल का बडा गैंग पकडा गया। पकड़े गए युवकों में थाना जाले, दरभंगा, बिहार निवासी अमित कुमार, दानहार, मुजफ्फरपुर बिहार निवासी राकेश रंजन, नालंदा बिहार निवासी अनुज कुमार, लिसाड़ी गेट, मेरठ निवासी सबनूर, सरवर और इरफान शामिल हैं। इसमें से अनुज ओर अमित बीटेक कर चुके हैं और राकेश रंजन निजी बैंक में काम कर चुका है।
फ्लाइट से चलता है गिरोह
पकडे गए युवकों ने बताया कि वे बैंक अकाउंट हैक करते हैं। ये सभी बिहार से दिल्ली फ्लाइट से आए थे। इन तीनों को मेरठ के युवक ही के दिल्ली से आगरा लेकर आए थे। बिहार के करीम और दिल्ली के आलम से व्हाइट्सएप पर संपर्क में रहते हैं। वो बैंक खातों की जानकारी हासिल कर उन्हें देते हैं। अनुज और राजेश रंजन के मोबाइलों में अमेरिका के व्यवसायी, दिल्ली और गुजरात के व्यवसायियों के खातों की पूरी डिटेल है।
आगरा की कई फर्मों के अकाउंट की जानकारी हासिल करने की योजना बनाई गई थी। वो फर्म की ईमेल आईडी से संपर्क करके भी खातों से पैसे की निकासी कर लेते हैं। पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल में मिले फर्म और व्यापारियों के खातों की डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस अब करीम और आलम की तलाश में है।