Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स AIIMS MBBS entrance exam 24th rank holder kshitij share success tips in Agra
बिगलीक्स

AIIMS MBBS entrance exam 24th rank holder kshitij share success tips in Agra

88

आगरालीक्स… आगरा के क्षितिज अग्रवाल ने एम्स प्रवेश परीक्षा में 24 वीं रैंक प्राप्त करने पर सफलता के टिप्स दिए, बेटे की उपलब्धि से न्यूरोसर्जन पिता की पहचान हो रही है, इससे वे गदगद हैं।
एम्स दिल्ली सहित देश के 9 एम्स की एमबीबीएस की 807 सीटों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में आगरा के क्षितिज अग्रवाल की 24 वीं रैंक आई है, उनके पिता डॉ आलोक अग्रवाल न्यूरोसर्जन और मां ​डॉ ​दीप्ति अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।
छह घंटे पढाई, एकाग्रता 100 फीसद
क्षितिज अग्रवाल ने इस सफलता पर कहा कि ज्यादा घंटे पढाई करने से जरूरी नहीं है कि आप सफल हो जाएं, हां मेरी तरह आफ छह घंटे सेल्फ स्टडी करते हैं, उस समय एकाग्रता 100 फीसद है तो आप लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। एकाग्रता के लिए उन्होंने कहा कि बदलते दौर में सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल से है, इसलिए मोबाइल का इस्तेमाल सीमित करें और इंटरनेट का इस्तेमाल पढाई के लिए ही करें। पढाई के बीच में ब्रेक लें और ​परिजनों के साथ गपशप करें, इससे पढने में भी मन लगता है।
कार्डिय सर्जन बनने का लक्ष्य
क्षितिज अग्रवाल अपने पिता की तरह न्यूरोसर्जन नहीं बनना चाहते हैं, उनका कहना है कि वे कार्डियक सर्जन बनना चाहते हैं। उनका सपना है कि वे एमबीबीएस के बाद एमएस और एमसीएच भी एम्स दिल्ली से करें।
पिता का नाम रोशन करेगा बेटा, गुरुओं ने दी बधाई
डॉ आलोक अग्रवाल के लिए यह बडी उपलब्धि है वे कहते हैं कि आपके बेटे से आपकी पहचान होती है तो यह बडी उपलब्धि है। इस उप​लब्धि पर लगातार फोन आ रहे हैं। एक और रोचक मामला है, न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा के न्यूरोसर्जन डॉ आलोक अग्रवाल शिष्य रहे हैं, अब डॉ आलोक अग्रवाल के बेटे क्षितिज अग्रवाल एम्स दिल्ली से पढाई करेंगे, वहां उनके गुरु होंगे न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा के बेटे न्यूरोसर्जन शाश्वत मिश्रा। क्षितिज की उपलब्धि पर डिप्टी डायरेक्टर पर्सनल सीबीआई अनीश प्रसाद, डॉ धर्मेंद्र शर्मा, डॉ डीएन दुबे आदि ने बधाई दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!