आगरालीक्स…(अजब गजब).. सोशल मीडिया पर एटीएम में रखे नोटों को चूहे द्वारा कुतरने का सच सामने आया, यह सही घटना है, बिहार में चूहे शराब पी गए तो एटीएम में नोट भी कुतर सकते हैं। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एटीएम में रखे 2000 और 500 रुपये के कुतरे हुए नोटों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इसके बाद असम के तिनकुकिया में पुलिस को तहरीर दी गई, इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
19 मई को एटीएम में डाले गए 29 लाख रुपये
मीडिया रिपोर्ट और पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे के अनुसार असम के तिनसुकिया के लाइपुली इलाके में एसबीआई का एटीएम है। एसबीआई एटीम डीएफबीके 000196116 का गुवाहटी बेस्ड फाइनेंशियल कंपनी ग्लोबल बिजनेस सॉल्युशन मैंटेनेंस कर रही है। कंपनी द्वारा 19 मई को एटीएम में 29 लाख रुपये कैश रखा गया, इसमें दो हजार और 500 रुपये के नोट थे। इसके अगले ही दिन 20 मई को एटीएम खराब हो गया। इसके बाद एटीएम का सुरक्षा के लिहाज से गेट बंद कर ताला लगा दिया गया।
11 मई को एटीएम खोला तो बिखरे पडे थे कुतरे हुए नोट
11 मई को एटीएम को रिपेयर करने के लिए कर्मचारी पहुंचे, उन्होंने एटीएम का ताला खोला, एटीएम को खोलते ही 2000 और 500 रुपये के टुकडे एटीएम में बिखर गए, इसके फोटो भी लिए गए। बैंक के अधिकारियों को बुलाया गया, उन्होंने सही नोटों को अलग किया और उसकी गिनती की।
12 लाख रुपये के नोट कुतर गए चूहे
बैंक के अधिकारियों और कंपनी के अनुसार चूहे 29 लाख में से 1238000 रुपये के दो हजार और 500 रुपये के नोट कुतर गए, 17 लाख रुपये के नोट बच गए हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही बैंक अधिकारियों ने भी नोटों को चूहे द्वारा कुतरने की बात कही है।
बिहार में शराब पी गए थे चूहे

इसी तरह का मामला बिहार में शराब बंदी के बाद आया था, बिहार में शराब की बोतलें खाली हो गई थी, पुलिस ने कहा था कि चूहे शराब पी गए, एटीएम में 12 लाख रुपये के नोट कुतरने के बाद भी तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।