Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Rs 30 crore LIC Society scam: Society president & secretary surrender in Agra court
बिगलीक्स

Rs 30 crore LIC Society scam: Society president & secretary surrender in Agra court

198

आगरालीक्स… आगरा में एलआईसी सोसायटी में 30 करोड के घोटाले में अध्यक्ष और सचिव ने कोर्ट में किया सरेंडर, इन पर सोसायटी में सदस्यों ने जमा किए 30 करोड रुपये अपने प्रोजेक्ट में लगा दिए। सदस्यों ने जमा की हुई रकम की ब्याज मांगी तो गुमराह करते रहे, इसके बाद अध्यक्ष और सचिव भूमिगत हो गए। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को सरेंडर करने वाले आरोपियों में एलआईसी वेतन भोगी समिति का अध्यक्ष विष्णु अवतार और सचिव ब्रजपाल है। ब्रजपाल फ्रेंड्स विहार दयालबाग का रहने वाला है और विष्णु अवतार सेक्टर 11 आवास विकास का, इन दोनों की पत्नी भी आरोपी हैं।
आगरा में 10 साल पहले एलआईसी सोसायटी बनाई गई थी, इसमें आगरा सहित आस पास के जिलों के एलआईसी के कर्मचारी और सेवानिव्रत्त हो चुके कर्मचारी व उनके परिजन सहित 200 लोगों ने करीब 30 करोड रुपये जमा किए थे। सोसायटी पर जमा रुपयों पर ब्याज पर सदस्यों को उठाया जाता था, इससे सोसायटी को जो ब्याज मिलती थी, उसे सोसायटी में जमा करने वाले सदस्यों में बांट दिया जाता था। सोसायटी में पांच से 10 लाख रुपये तक सदस्यों ने जमा किए थे, सदस्यों को ब्याज न मिलने पर उन्हें शक हुुआ। उन्होंने सोसायटी अध्यक्ष विष्णु अवतार और सचिव बृजपाल से संपर्क किया तो वह गुमराह करते रहे। इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया और भूमिगत हो गए।
मुकदमा दर्ज होने के बाद कोर्ट में किया सरेंडर
सोसायटी के पदाधिकारियों के भूमिगत होने से सदस्यों के होश उड गए, जमा पूंजी जाती देख सोसायटी के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया, इसके साथ ही थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था।
नौ जुलाई तक भेजा गया जेल
सीजेएम कोर्ट ने प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। दोनों को नौ जुलाई तक जेल भेज दिया गया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!