Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Police raid in Hotel, couple arrested in compromised condition in Agra
बिगलीक्स

Police raid in Hotel, couple arrested in compromised condition in Agra

132

आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस द्वारा होटल और रेस्टोरेंट पर छापे मारने से भगदड मच गई, पुलिस ने होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में युवक और युवतियों को पकडा है, आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
आगरा में बुधवार को पुलिस ने फतेहपुर सीकरी में एक के बाद एक हाईवे के किनारे बने होटल और रेस्टोरेंट में छापे मारे। पुलिस के छापे के दौरान युवक और युव​तियां होटल से भागने लगे, पुलिस ने उन्हें पकड लिया, पुलिस ने करीब एक दर्जन युवक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकडा है, इनसे पूछताछ की जा रही है।
कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक युवती
छापे के दौरान पुलिस को युवक और युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले, उनके साथ महिला पुलिस भी थी। युवतियों को कपडे पहनाकर बाहर निकाला गया, कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस होटल और रेस्टोरेंट से पकडे गए युवक और युवतियों से पूछताछ कर रही है।
17 मई को पुलिस ने पकडे थे युवक युवती
17 मई 2018 को आगरा के फतेहपुर सीकरी हाईवे पर रिसॉर्ट है, रिसॉर्ट में चार कमरे हैं, रिसॉर्ट बंद है। ऐसे में रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलने लगा है। रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार दोपहर में छापा मारा, सीओ नम्रता श्रीवास्तव के ​निर्देशन में पुलिस के रिसॉर्ट में पहुंचते ही खलबली मच गई। पुलिस ने एक कमरे से दो युवक और एक युवती को पकड लिया, युवती शाहगंज क्षेत्र की है। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री सहित जब्त की गई है। पुलिस ने युवक युवती सहित रिसॉर्ट के स्टाफ को हिरासत में ले लिया।
600 रुपये में एक घंटा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रिसॉर्ट बंद होने के बाद सेक्स रैकेट चल रहा था। एक घंटे के लिए 600 रुपये में कमरा दिया जाता था, 300 रुपये में कॉल गर्ल उपलब्ध कराई जाती थी। घंटे के हिसाब से भुगतान होता था। हाईवे किनारे होने से रिसॉर्ट में काफी लोग आते थे। इंस्पेक्टर सतेंद्र राघव के अनुसार से पकडे गए दो युवक और युवती के साथ ही रिसॉर्ट संचालक और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
27 मार्च को आगरा के होटल तपस्या में पकडा सेक्स रैकेट
27 मार्च 2018 को न्यू आगरा थाने के पास स्थित तपस्या होटल में सेक्स रैकेट पकडा गया था, होटल के तीन कमरों में देह व्यापार होता पुलिस को मिला था। पुलिस ने आठ पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था। होटल मालकिन प्रियंका रावत और उनके बेटे सिद्धार्थ को घर से हिरासत में लिया गया। थाना न्यू आगरा प्रभारी ने बताया कि होटल के कमरों से आपत्तिजनक वस्तु मिली है, जिनको साक्ष्य के रूप में रखा गया है। इसके साथ बीयर और शराब भी मिली। पुलिस ने नौ मोबाइल और 14292 रुपये बरामद किए। मंगलवार को सभी 13 आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यहां पर आरोपियों के अधिवक्ताओं ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा गलत लगाए जाने की बात कही, अदालत ने बुधवार को जमानत पर सुनवाई का आदेश दिया। होटल मालकिन और मैनेजर बबिता अग्रवाल के साथ आठ पुरुष आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि तीन महिलाओं को नारी निकेतन भेजा। थाना न्यू आगरा प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि पुलिस को होटल में देह व्यापार संबंधित कई साक्ष्य मिले हैं।

इन्हें भेजा जेल
होटल मालकिन प्रियंका रावत, मैनेजर बबिता अग्रवाल, सिद्धार्थ रावत, शूरवीर सिंह, मोहित मोठवानी, प्रेम खान, कुणाल अग्रवाल, विशाल, अमित, आंशू को जेल भेजा गया। जबकि कोलकता की तीन महिलाओं को नारी निकेतन भेजा गया है।
1000 से 1500 रुपये में बुकिंग
पुलिस को ग्राहकों ने बताया कि एक घंटे के लिए कमरे की बुकिंग एक हजार से 1500 रुपये में होती थी। ग्राहक सीधे कर्मचारियों से सेटिंग करते थे। उसके बाद कमरे में युवती को भेजा जाता था। एक युवती ने पुलिस को बताया कि ग्राहक ने एक हजार रुपये दिए थे। जबकि दूसरी युवती ने 1500 रुपये देने की जानकारी दी। सभी युवतियों को ठेके पर बुलाया जाता था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!