आगरालीक्स.. आगरा में एफएसडीए की टीम ने एक के बाद एक हॉस्पिटल की कैंटीन में छापा मारा, वहां से फूड प्रोडक्टस के सैंपल लिए गए। साथ ही एत्मादपुर में मास्टर तंबाकू भंडार पर छापा मारा। यहां से 12 सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही लाखों का माल सील किया गया है।
एफएसडीए अधिकारी श्वेत सैनी ने बताया कि एत्मादपुर में तंबाकू बनाने की सूचना पर छापा मारा गाया, मास्टर केसरिया तंबाकू की दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में तंबाकू बनाने की सामग्री जब्त की गई है, 12 सैंपल लिए गए हैं।
वहीं, एफएसडीए की टीम ने एसएन के साथ ही निजी हॉस्पिटल की कैंटीन की भी जांच की, रश्मि मेडिकेयर, डॉ कमलेश टंडन नर्सिंग होम और शांति मांगलिक हॉस्पिटल में संचालित कैंटीन
से मरीज और तीमारदार को दिए जा रहे फूड प्रोडक्टस की जांच की।
मछली बाजार में की जांच
एफएसडीए की टीम ने सेवला के मछली बाजार में भी जांच की, यहां मछली को गंदगी में रखकर बेचे जाने पर कार्रवाई की गई।
28 जून को फैक्ट्री सील
28 जून 2018 को आगरा में पुरानी तरह से तंबाकू मिलाकर गुटखा बनानी वाली बडी फैक्ट्री पकडी गई है, शहर के बीच में सालों से चल रही फैक्ट्री की एफएसडीए को भनक तक नहीं लगी। फैक्र्टी को सील करने के साथ ही करीब 10 लाख का गुटखा बनाने का कच्चा माल जब्त किया गया है। साथ ही सात सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
आगरा में बुधवार शाम को एफएसडीए की टीम ने भारत सुपारी भंडार, कचौरा बाजार बेलनगंज में छापा मारा, फैक्ट्री के संचालक भरत कुमार द्वारा सुपारी का लाइसेंस लेकर फैक्ट्री में गुटखा तैयार कराया जा रहा था। सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि फैक्ट्री में प्रतिबंधित तंबाकू मिश्रित केसरिया पान मसाला बनाया जा रहा था। इसे पुराने तरीके से पान मसाले में तंबाकू मिलाकर तैयार किया जा रहा था। सुपारी, केसरिया मसाला और पिसी हुई तंबाकू सहित सात सैंपल लिए गए हैं। 10 लाख का पान मसाला और उसे बनाने में इस्तेमाल हो रही तंबाकू को सील किया गया है। कार्रवाई के दौरान जिला अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी, पंकज वर्मा, गुंजन शर्मा, पूनम, जगवीर, निशिकांत, जितेंद्र, त्रिभुवन, अजीत आदि मौजूद रहे।