Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Video: FIR lodged against School manager, Principal & driver in Student death due to school bus hole in Agra, UP
बिगलीक्स

Video: FIR lodged against School manager, Principal & driver in Student death due to school bus hole in Agra, UP

92

आगरालीक्स… आगरा में स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर छात्र की मौत के मामले में बडी कार्रवाई, स्कूल के प्रिंसिपल, मैनेजर, ड्राइवर और कंडक्टर पर मुकदमा दर्ज। छात्र के पिता ने बदहाल स्कूल बस की प्रबंध समिति से की थी शिकायत, उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आगरा के खेरागढ में मंगलवार को दिल दहलान देने वाला हादसा हुआ, खेरागढ निवासी दशरथ सिंह का छोटा बेटा आदित्य कक्षा छह, बेटी अनुष्का और बडा बेटा सौरभ पूरनचंद रमेश चंद सरस्वती विद्या मंदिर सैंया रोड खेरागढ में पढते हैं। आदित्य का यह स्कूल में दूसरा दिन था। तीनों भाई बहन मंगलवार को स्कूल बस से गए थे, दोपहर को स्कूल की छुटटी होने के बाद बस से लौट रहे थे।
नहीं रोकी बस, आदित्य टूट फर्श से नीचे गिर गया
दशरथ सिंह ने थाने में दी तहरीर के अनुसार
स्कूल बस को ड्राइवर इस्लाम खां निवासी नगला उदैया खेरागढ चला रहा था और बस में कंडक्टर सोरन सिंह नगला उदैया साथ में था। बस में सीट से ज्यादा बच्चे बैठे हुए थे, दोपहर 12 30 बजे स्कूल बस सैंया रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंची। कंडक्टर ने बच्चों से कहा कि स्टॉपेज आ गया है वे उतर जाएं, इसी स्टॉपेज पर आदित्य सहित तीनों भाई बहन को उतरना था। अनुष्का और सौरभ बस में आगे बैठे थे वे उतर गया, बस में बच्चों की संख्या अधिक होने पर आदित्य सीट उठ नहीं सका। इसी बीच ड्राइवर ने बस चला दी, आदित्य ने शोर मचाया, इसी बीच स्पीड ब्रेकर आ गया। तेज स्पीड बस स्पीड ब्रेकर पर उछली और टूटे फर्श से आदित्य नीचे गिर गया। बच्चों ने शोर मचाया, इसके बाद भी स्कूल बस नहीं रोकी, बस के पीछे के पहिए के नीचे आने से आदित्य की मौत हो गई।
वीडियो

प्रिंसिपल, मैनेजर सहित ड्राइवर और कंडक्टर पर मुकदमा

bus 5

school 2
दशरथ सिंह ने तहरीर में आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने सत्र शुरू होने से पहले स्कूल के प्रिंसिपल गंगा प्रसाद, प्रबंध समिति के मैनेजर क्रष्ण कुमार गर्ग, ​समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग निवासी कमला नगर आगरा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल से शिकायत की थी कि स्कूल बस जर्जर है, उसे सही करना दें नहीं तो हादसा हो सकता है। मगर, उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। खेरागढ पुलिस का कहना है कि छात्र के पिता की तहरीर पर स्कूल के प्रिंसिपल, मैनेजर, ड्राइवर, कंडक्टर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
appli 4
appli 3

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

error: Content is protected !!