Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Cash & jewellery looted from businessman house in Agra
बिगलीक्स

Cash & jewellery looted from businessman house in Agra

76

आगरालीक्स.. आगरा में हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के घर डकैती डाली, कारोबारी के बेटों को कमरे में बंद कर दिया, ज्वैलरी और कैश लूटकर ले गए। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
आगरा के पिनाहट के भदरौली में व्यापारी शिवदत्त गुप्ता के घर में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली, उनके तीन बेटे और बहु कमरे में सो रहे थे, बाहर से गेट बंद कर दिया। इसके बाद शिवदत्त को बंधक बनाकर लूटपाट की। शिवदत्त गुप्ता का पिनाहट में खाद बीज और पाइप का काम है। एसपी पूर्वी नित्यानन्द सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया है।
5 जुलाई की रात को ट्रांसपोर्टर के घर लूट
5 जुलाई 2018 को आगरा में कार सवार बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की भांजी की कनपटी पर तमंचा लगाकर परिवार को बंधक बना लिया और 20 लाख की लूट कर फरार हो गए। एसएसपी अमित पाठक सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
आगरा के न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी बी-139 निवासी रुकम सिंह चौधरी ट्रांसपोर्टर हैं। ग्वालियर हाईवे पर उनकी कंपनी का कार्यालय है। कॉलोनी में रुकमवीर सिंह ने किराए पर एक अन्य मकान भी लिया है। गुरुवार रात को नौ बजे रुकमवीर सिंह अपने कार्यालय जबकि पत्नी दूसरे मकान पर थीं। बहन बाला देवी दोनों बेटियों निधि (17) और मनीषा (20) रुकमवीर का पुत्र अमन (10) को कोठी पर छोड़कर मंदिर गई थीं। इसी दौरान कार सवार दो बदमाशों ने धावा बोल दिया।
निधि की कनपटी पर रखा तमंचा
घर में घुसने के बाद बदमाशों ने निधि और मनीषा से रुकमवीर सिंह के बारे में पूछा। एक बदमाश ने बैग खोलकर तमंचा निकालने के बाद निधि की कनपटी पर लगा दी। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर निधि, मनीषा और अमन को कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने तीनों के मोबाइल अपने कब्जे में कर लिए। इसके बाद बराबर कमरे में रखा सूटकेस जिसमें सात-आठ लाख रुपये के सोने के जेवरात और 12 लाख रुपये नकद लूटकर ले गए। दोनों युवतियों और बच्चे को कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर गए। मंदिर से लौटने के बाद उन्हें बाहर निकाला। एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पैर छूकर गए बदमाश
बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के घर पर आधा घंटे तक लूटपाट की। वारदात के बाद जाते समय कॉलोनी में घर के बाहर बैठी महिलाओं को हाथ जोड़कर नमस्ते की। एक महिला हेमा देवी के पैर भी छुए। इससे महिलाओं को लगा कि बदमाश ट्रांसपोर्टर के रिश्तेदार हैं। उन्होंने बदमाशों से पूछताछ नहीं की। बदमाशों को कोठी में नकदी-जेवरात रखने की जगह का पहले से पता था। ट्रांसपोर्टर ने रुपये और जेवरात अलमारी में नहीं रखे थे। उन्हें एक सूटकेस में रखने के बाद दीवान में रख दिया था। बदमाशों ने कमरे में रखे उसी दीवान को हाथ ही लगाया। वहां सूटकेस निकालकर ले गए, इसके अलावा कोई अन्य सामान नहीं छुआ। इससे आशंका है कि उन्हें घर के अंदर की पहले से सारी जानकारी थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!