आगरालीक्स.. आगरा में फैशन आईकॉन मलाइका अरोडा खान के दीवाने उन्हें एकटक निहारते रहे, फ़िश कट शिमर गाउन में खूबसूरत लग रही मलाइका संग सेल्फी लेने को भीड लगी रही। उन्होंने कहा कि वे आगरा में दोबारा आना चाहती हैं, यहां मिले अतिथि सत्कार से वह प्रफुल्लित दिखाई दीं।
रविवार को एक्ट्रेस व फैशन आईकॉन मलाइका अरोडा खान ने आगरा के सूर्य नगर स्थित अमाया डिजाइनर कलेक्शन का शुभारंभ किया। फ़िश कट शिमर गाउन में मलाइका को उनके दीवाने देखते रह गए, इसके बाद सेल्फी लेने की होड लग गई।
हंसी में टाल गईं सवाल, खान परिवार का हिस्सा होने पर गर्व
मलाइका अरोडा खान ने कहा कि बॉलीवुड के सफल अभिनेता लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सलमान खान के परिवार का सदस्य होने पर गर्व है, मलाइका से उनकी बायोपिक को लेकर मूवी पर पूछे गए सवाल को वह हंसी में टाल गईं और कहा कि ऐसी कोई मूवी मिलती है और उसकी स्क्रिप्ट पसंद आती है तो जरूरी की जाएगी।