आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी में एक छात्र ने अपने घर पर बाथरूम में खुद को गोली मार ली, खून से लथपथ छात्र को लेकर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
आगरा की स्वामी बाग, दयालबाग में प्रोपर्टी डीलर इंद्रजीत मल्होत्रा का बेटा 11 वीं का छात्र हिमांशु शुक्रवार रात को अपने घर पर था। रात में वह अपने घर पर ही बाथरूम में गया, परिवार के अन्य सदस्य अपने कमरे में थे। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन बाथरूम में गए, वहां खून से लथपथ हिमांशु को लेकर परिजन हॉस्प्टिल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने हिमांशु को म्रत घोषित कर दिया।
परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
हिमांशु द्वारा खुद को गोली मार लेने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस के पहुंचने के बाद हिमांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हिमांशु की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
व्हाटस एप ग्रुप पर दोस्तों को भेजे मैसेज
मरने से पहले हिमांशु ने अपने दोस्तों को कई मैसेज भेजे। जिसमें उसने लिखा कि उसे माफ करना। वो चाह कर भी उसे भूल नहीं पा रहा है। यह भी लिखा कि मेरे जाने के बाद उसे कभी परेशान मत करना।
हिमांशु की मौत के कारणों की पुलिस जांच कर रही है, परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे कारण पता चल सके।
यह भी पढे
फेसबुक पर लाइव सुसाइड
आगरा में 10 जुलाई 2018 को एक युवक ने अपनी सुसाइड को फेसबुक पर लाइव किया, उसकी जान बचाने के लिए दोस्त पहुंचे तक तब वह सुसाइड कर चुका था। युवक ने सुसाइड नोट भी छोडा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के न्यू आगरा स्थित त्रिवेणी विहार में 30 साल का मुन्ना कुमार रह रहा था, बुधवार को मुन्ना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, इससे पहले मुन्ना ने बुधवार सुबह 4 बजे फेसबुक लाइव किया। इसमें उसने लिखा है कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, मैने सुसाइड नोट भी लिखा है, अपनी जिंदगी से परेशान हूं इसलिए सुसाइड कर रहा हूं। मेरी सुसाइड के लिए कोई दोषी नहीं है। पुलिस मेरे परिजनों को परेशान ना करे, सुसाइड के लिए मुझ पर किसी ने दबाव नहीं बनाया है।
बचाने के लिए दौडे दोस्त
मुन्ना कुमार ने सुबह चार बजे फेसबुक लाइव किया, फेसबुक लाइव करते समय वह शर्ट नहीं पहना था, इसके बाद उसने कपडे पहने और फंदे के साथ अपने फोटो लिए, इन्हें भी फेसबुक पर डाल दिया। अपने प्रोफाइल फोटो में भी यही फोटो डाला है, इसके बाद मुन्ना कुमार ने सुसाइड कर ली। फेसबुक लाइव देखने के बाद उसके दोस्त उसे बचाने के लिए आए तब तक वह सुसाइड कर चुका था।
सुसाइड के लाइव वीडियो से दहशत
सुसाइड के लाइव वीडियो पर मुन्ना कुमार ने टैग लिखा है आज की रात आखिरी रात। मुन्ना कुमार के लाइव वीडियो को देख लोग दहशत में आ गए। मुन्ना कुमार बिहार का बताया जा रहा है, वह आगरा में एक फैक्र्टी में काम करता था और परिवार के विवाद के चलते परेशान था। मुन्ना कुमार त्रिवेणी विहार में किराए के मकान में रह रहा था।