आगरालीक्स… आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद नीचे उतरते ही इनोवा पेड से टकराई, भीषण हादसे में युवा शराब कारोबारी की मौत, चार घायल। कारोबारी की मौत से कोहराम मचा हुआ है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आगरा रीजन के नगला बरी, फीरोजाबाद निवासी संजू बघेल (26) के अंग्रेजी और देशी शराब के ठेके हैं, वे अपने दोस्त भाजयुमो के जिला आगसंयोजक देवेश भारद्वाज, बाबा गैस एजेंसी के संचालक योगेंद्र यादव और कोटला चुंगी निवासी चितरंजन शर्मा के साथ अपनी इनोवा कार से उन्नाव गए थे। शुक्रवार रात को सभी इनोवा से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से उन्नाव से फीरोजाबाद के लिए निकले, एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद की ओर से फीरोजाबाद रोड पर आ रहे थे। इसी बीच इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
रास्ते में हो गई मौत
हादसे के बीच चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला, उन्हें अस्पताल भेजा, रास्ते में संजू बघेल की मौत हो गई। हादसे में देवेश भारद्वाज और योगेंद्र गंभीर रुप से घायल हैं। उनका फीरोजाबाद ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।