आगरालीक्स.. आगरा में तीन दिन से भूखी 16 साल की किशोरी ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट पढकर उड जाएंगे होश। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के यमुना पार स्थित प्रकाश नगर में नेकराम अपने परिवार के साथ रह रहा था, उसके परिवार में दो बेटे, बेटी, उसकी मां थी। शुक्रवार की रात काके बेटी दुर्गेश का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसके पास से तीन पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।
तीन दिन से भूखी थी दुर्गेश
दुर्गेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके घर पर तीन दिन से आटा नहीं था, गैस खत्म हो गई थी। उसके पिता हर रोज 1000 से 1500 रुपये कमाते थे लेकिन वह उसकी बुआ और दादी की बात ही मानते हैं, बडा भाई भी घर को संभालने के बजाय तोडफोड करता है, उसने घर में आग लगा दी थी। सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि दादी बुआ के घर चली गई थी। इसके बाद उसके पिता घर पर आटा तक नहीं लेकर आए, गैस भी खत्म हो गई। इससे वह और उसकी मां ने तीन दिन से खाना नहीं खाया, पिता को भूख लगती थी तो वह बुआ के घर जाकर खाना आ आते थे।
ऐसा बाप और भाई किसी को न दे
सुसाइड नोट में दुर्गेश ने लिखा है कि वह अपने छोटे भाई की बजह से ही जिंदा है लेकिन कब तक जिंदा रह सकती है। घर पर आटा नहीं है, गैस नहीं हैं। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि भगवान ऐसा बाप और बडा भाई किसी को ना दे।
पिता, भाई, दादी और बुआ के खिलाफ मुकदमा
दुर्गेश के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
इंस्पेक्टर एत्माद्दौला कमलेश सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर किशोरी के पिता, भाई, दादी और बुआ के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
