Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Heavy rain alert for 30 hours in Agra
बिगलीक्स

Heavy rain alert for 30 hours in Agra

171

आगरालीक्स… आगरा में भीषण बारिश हो सकती है, इसके लिए अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार और गुरुवार को आगरा में तेज बारिश होगी। इसके लिए प्रशासन से भी तैयारी करने के लिए कहा गया है।
आगरा में मानसून कमजोर होने से स्पेल में बारिश हो रही है, अभी तक 46 एमएम सर्वाधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट में आगरा में बुधवार को गुरुवार को तेज बारिश हो सकती है, तेज हवा के साथ भी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
11 जुलाई को मानसून की दस्तक
11 जुलाई 2018 को आगरा में मानसून की दस्तक के साथ बच्चों ने तलाब बने सर्विस रोड को स्विमिंग पूल बनाकर मस्ती की। वहीं, बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव से हालत बिगड गए। पॉश कॉलोनी से लेकर बस्ती में बारिश से जलभराव हो गया है।
बुधवार को आगरा में मानसून की बारिश हुई, पहले दोपहर एक से डेढ बजे तक बारिश हुई। इसके बाद दोपहर तीन बजे से बारिश होने लगी। तेज बारिश के बाद शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। इस बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की।
28 जून को बारिश में डूबा आगरा
28 जून 2018 को आगरा 30 मिनट की बारिश में डूब गया, लाइफ लाइन एमजी रोड बारिश के पानी से लबालब हो गया, मौसम विभाग का अनुमान बिजली घर से लेकर पॉश कॉलोनी और बस्तियों में जभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। 30 मिनट के लिए प्री मानसून की बारिश के बाद लोग एक घंटे तक घरों और कार्यालयों में कैद रहे, इस दौरान 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे, हृयूमिडिटी 100 फीसद तक पहुंच गई, रात सात बजे घने बादल छाने के साथ ही बारिश होने लगी। तेज बारिश और बिजली की कडकडाहट से लोग जहां के तहां रुक गए। कुछ ही देर में बारिश से जगह जगह जलभराव होने लगा।
30 मिनट की बारिश में डूबा शहर
30 मिनट की बारिश में लाइफ लाइन एमजी रोड से लेकर बिजली घर, आगरा कैंट, मंटोला, शाहगंज सहित पॉश कॉलोनी में जलभराव हो गया, हाईवे से लेकर एमजी रोड पर घंटों पानी के चलते यातायात बाधित रहा। एमजी रोड पर रोड किनारे बनी दुकानों में पानी भर गया, जगह जगह जलभराव से लोग परेशान रहे।
एक घंटे में निकल सका पानी
तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी, जगह जगह जलभराव से लोगों को समस्या आई। करीब एक घंटे बाद पानी का स्तर कम होना शुरू हुआ और धीरे धीरे एमजी रोड से लेकर पॉाश कॉलोनी और मलिन बस्तियों में स्थिति सामान्य हुई।
एक सप्ताह तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक सप्ताह तक दिन में एक से दो बार बारिश हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री रह सकता है। मगर, उमस लोगों को परेशान करेगी, अभी बारिश के बाद भी उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!