आगरालीक्स.. आगरा में महिला पुलिस कर्मियों को बताया कि कोई व्यक्ति महिला को घूरता है, अश्लील कमेंट और गाने गाता है तो यह अपराध है। ऐसे केस में महिला की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करती है। मंगलवार को पुलिस लाइन में पिंक बेल्ट द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिला पुलिस कर्मियों को जानकारी दी गई।
पिंक बेल्ट मिशन की स्पीकर अपर्णा राजावत ने महिला पुलिस कर्मियों को बताया कि वे छोटी-छोटी सेल्फ डिफेंस की तकनीक से अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा कर सकती हैं। उन्होंने इंटरनेट की उपयोगिता और दुरूपयोगिता के सदर्भ में जानकारी दी, बताया कि किस तरह इंटरनेट का उपयोग महिलाओं को करना चाहिए। कौन-कौन से कानून इस वक्त महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करते हैं। किस तरह एक व्यक्ति द्वारा अश्लील गाने या कमेंट अथवा महिलाओं को बुरी निगाह से घूरना अपराध की श्रेणी में आता है। कैसे महिलाओ को इन कानूनों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कानून के संदर्भ में अपनी अनेकों जिज्ञासाओं को भी प्रकट किया व उनके बारे में जानकारी ली। अपर्णा राजावत ने सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीक का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान आरआई सौदान सिंह, अर्पण संस्था से सचिन सिंह, नवेंद्र सिंह, मोहित स्वरूप, सत्यार्थ भदौरिया व पिंक बेल्ट क्लब की कौषाबी, कंचन, लता, प्रेरणा, पूजा, करिष्मा, तान्या, पायल आदि प्रषिक्षक मौजूद रहे।