Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Rain start in night in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rain start in night in Agra

251

आगरालीक्स.. आगरा में रात को बारिश शुरू हो गई है, बिजली की गडगडाहट के साथ हो रही बारिश से तापमान गिर गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर रह गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
आगरा में बुधवार रात को बारिश शुरू हो गई, बिजली कडकने के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है, करीब 30 मिनट से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।
27 अगस्त को आगरा में हुई बारिश
27 अगस्त 2018 को आगरा में सावन को विदाई देते हुए 12 घंटे से रुक रुक कर बारिश हो रही है, सुबह बारिश के बाद तीन घंटे का ब्रेक और दोबारा बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को बारिश होती रहेगी।
आगरा में रविवार रात को तेज बारिश हुई, इससे जगह जगह जलभराव हो गया। रात 11 बजे के बाद बारिश कम हुई। इसके बाद रुक रुक बारिश हो रही है। सुबह 5 से सात बजे तक बारिश होती रही, इसके बाद तीन घंटे के लिए बारिश थम गई। सुबह 9. 45 से दोबारा बारिश शुरू हो गई है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो रही है।
24 अगस्त को राज्यपाल के घर के बाहर जलभराव
24 अगस्त को आगरा में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मिलने के लिए पानी में होकर जाना पड रहा है, उनके घर के बाहर पानी भरने से कीचड हो गई, पुरुष और महिलाओं को कपडे उठाकर कीचड से निकलने को मजबूर होना पड रहा है।
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का आवास करियप्पा रोड बालूगंज में है, वे गुरुवार को आगरा पहुंची थी। इसके बाद से उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। शहरवासी और उनके परिचित राज्यपाल को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह हुई बारिश से राज्यपाल बेबी रानी मौर्या के घर के बाहर पानी भर गया है।
कीचड से निकलने को मजबूर हो रहे लोग
करियप्पा रोड बालूगंज पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्या के घर के बाहर पानी भर गया है, रोड भी खराब था और मिटटी पडी हुई थी। पानी भर जाने से कीचड हो गई है, उनके आवास में जाने के लिए लोगों को कीचड से होकर निकलना पड रहा है। इससे उनके कपडे खराब हो रहे हैं, लोगों को पकडे उठाकर जाना पड रहा है।

Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/09/18) 28.8
Departure from Normal(oC) -5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/09/18) 25.0
Departure from Normal(oC) 1
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) TRACE
Relative Humidity at 0830 hrs (%) 84
Relative Humidity at 1730 hrs (%) (Recorded. on 05/09/18) 86
Todays Sunset (IST) 18:34
Tommorows Sunrise (IST) 05:59
Moonset (IST) 15:58
Moonrise (IST) 01:58
7 Day’s Forecast

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!