Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Firing on advocate: 2 accused send to jail till 2 September in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Firing on advocate: 2 accused send to jail till 2 September in Agra

144

आगरालीक्स.. आगरा में थाने के सामने एडवोकेट को गोली मारने के मामले में मेडिकल इंस्टीटयूट संचालक के दोनों बेटों को 27 सितंबर तक जेल भेज दिया है, एडवोकेट आज भी काम नहीं करेंगे। उन्होंने अन्य दोनों आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग की है।
बुधवार को आईआईएमटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लॉयर्स कॉलोनी के संचालक डॉ एचएस बैरागी और एडवोकेट आशुतोष क्षोत्रिय व राजीव सिंह टाटा के बीच दीवानी में मारपीट हो गई थी। पुलिस डॉ बैरागी को थाना न्यू आगरा ले आई, यहां एडवोकेट अपनी तहरीर देने पहुंच गए। इसी दौरान डॉ बैरागी के बेटे ने एडवोकेट आशुतोष क्षोत्रिय को गोली मार दी, इस मामले में डॉ एचएस बैरागी और उनके बेटों अलंकार, अभिप्राय और अनुराग के खिलाफ मुकदमा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभिप्रयास और अनुराग को बुधवार शाम को अरेस्ट कर लिया था।
शाम को कोर्ट में पेश किया, 27 तक भेजा जेल
इसके विरोध में गुरुवार को अधिवक्ता हडताल पर रहे और अन्य आरोपियों को ​अरेस्ट करने की मांग को लेकर दीवानी में प्रदर्शन किया गया। गुरुवार शाम छह बजे कडी सुरक्षा में अभिप्राय और अनुराग को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को 27 सितंबर तक जेल भेज दिया है। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की गुरुवार को बैठक हुई। इसमें अधिवक्ता पर हमले की निंदा की गई। महासचिव लोकेंद्र शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है। दोपहर दो बजे दीवानी परिसर में बैठक होगी।
पेट में लगी गोली, हालत में सुधार
थाना न्यू आगरा के गेट पर एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया को रोकने के बाद पेट से सटाकर गोली मारी गई, गोली की आवाज सुनकर खलबली मच गई। एडवोकेट अशुतोष श्रोतिया के पेट से खून निकलने लगा। उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, पेट में गोली लगी है, लेकिन आंत सहित अन्य अंगों से थोडी दूरी से गोली पार निकल गई।
सीसीटीवी में दिखाई दी गाडी
न्यू आगरा थाने के सीसीटीवी में डॉ. बैरागी की फोर्ड एंडीवर गाड़ी यू टर्न लेती हुई दिख रही है। थोड़ी देर यह थाने के गेट पर रुकती है। इसी दौरान भगदड़ मच जाती है। फुटेज में यह स्पष्ट नहीं दिख रहा कि गोली किसने चलाई और किसके लगी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

error: Content is protected !!