
पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित एक लाइव कंसर्ट के दौरान मीका सिंह ने एक डॉक्टर को स्टेज पर थप्पड़ मार दिया था। उस डॉक्टर ने कुछ ऐसी हरकत की थी, जिसे देख मीका सिंह को गुस्सा आ गया था। रणवीर और दीपिका जल्द करने वाले हैं सगाई! इस घटना में उस डॉक्टर के बाएं कान में अंदरूनी चोट पहुंची थी। इसके बाद उसके सहयोगियों ने घटनास्थल पर खूब हंगामा भी मचाया था, मगर पुलिस द्वारा मीका सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किए जाने के बाद मामला शांत हो हुआ था। इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए मीका सिंह ने कहा था कि वह डॉक्टर महिलाओं को अश्लील इशारे कर रहा था। इस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। यह घटना 12 अप्रैल की है। मीका सिंह पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं।
Leave a comment