आगरालीक्स…आगरा में भीषण हादसे में 2 की मौत, रोडवेज बस ने महिला को रौंदा, बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत हो गई।
सोमवार सुबह एक्टिवा सवार 25 अफसाना अपने पति शहजाद निवासी बजरंग नगर, सिकंदरा और नौ माह की बेटी के साथ ताजगंज स्थित अपने मायके जा रही थीं। बस चालक के ओवरब्रिज पर साइड लेते समय यह हादसा हुआ। हादसे के फौरन बाद चालक और क्लीनर बस छोड़कर भाग निकले। लोगों द्वारा बस में तोडफ़ोड़ की आशंका से सवारियों ने भी बस खाली कर दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
बाइक सवार को रौंदा
सोमवार सुबह ही थाना अछनेरा के रायभा गांव में एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में मृतक रायभा निवासी 50 वर्षीय पप्पू पुत्र रतन सिंह था।