Saturday , 20 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Bharat Band violence in Agra: Charge Sheet file against 30 accused
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Bharat Band violence in Agra: Charge Sheet file against 30 accused

159

आगरालीक्स.. आगरा में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एससीएसटी एक्ट में तुरंत ​गिरफ्तारी पर रोक के विरोध में दो अप्रैल को भारत बंद में उत्पाद किया गया, कलक्ट्रेट पर कब्जा कर लिया, इस मामले में पुलिस ने 30 के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है।
पुलिस ने सदर थाने में दर्ज छह मुकदमों और रकाबगंज के एक मुकदमे में नामजद 29 आरोपित के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। इनमें से अधिकतर मुकदमों में लोक व्यवस्था भंग करने, जानलेवा हमले जैसी धाराएं हैं। केवल एक मुकदमा ऐसा है, जिसमें से जानलेवा हमले की धारा हटाई गई है। बिना गिरफ्तारी के जिन लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है, उन्हें अदालत ने हाजिर होने के आदेश दिए है।
इनके खिलाफ चार्जशीट
गौरव निवासी सेवला सराय, सुनील, विजय कुमार निवासी नैनाना जाट, नरेंद्र निवासी नौलक्खा, जीतू, योगेश, साहिल, राकेश, रनवीर, ब्रजकिशोर, पप्पू निवासी नगला पदमा, रोहित, सुनील, सूरज, दीपक, निवासी नगला लटूरी, छीतरिया निवासी नगला जस्सा, वंशी, आकाश निवासी सिंधी का नगला, अमन निवासी गोपाल पुरा, श्याम मोहन निवासी बसई लालू धौलपुर।
आगरा में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दो अप्रैल को भारत बंद के लिए सडकों पर नीला और पंचशील का झंडे के साथ डंडा लेकर उतरे युवाओं ने जमकर उत्पाद मचाया। होटल और गाडियों में तोडफोड के साथ मारपीट और लूटपाट की गई। इसके बाद सोमवार रात से इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी। 12 वीं तक के स्कूलों के साथ शराब के ठेके और होटल की बार बंद कर दी थी। पुलिस ने रात तक 100 उपद्रवियों को अरेस्ट कर लिया। इसके साथ ही तीन थानों में 14 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। चौराहों और घर व दुकानों पर लगे सीसीटीवी से उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है।
16 घंटे बाद शुरू हुई इंटरनेट सर्विस
आगरा में 16 घंटे बाद दोपहर 2 बजे के बाद इंटरनेट सर्विस शुरू होने लगी, कुछ नेटवर्क में साढे तीन बजे इंटरनेट सर्विस शुरू हुई।
आरएएफ और पुलिस फोर्स तैनात, बाजार खुले
शहर के दलित बाहुल्य क्षेत्रों और मार्केट में आरएएफ और स्थानीय पुलिस को लगाया गया है, सुबह से ही अधिकांश क्षेत्रों में बाजार खुल गए। मगर बाजार में भीड दिखाई नहीं दी, बहुत कम लोग ही घरों से बाहर निकले।
ऐसे बिगडते गए हालात


सोमवार सुबह से आगरा में सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी की जगह जांच के आदेश के विरोध में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। दोपहर तक हालात अराजक हो गए और हिंसक झडपे होने लगीं। दोपहर दो बजे कलक्र्टेट के पास प्रदर्शनकारियों ने स्कूल बस में आग लगा दी, पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
एसपी सिटी ने फायरिंग का भीड को खदेडा
शहर के अलग अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बाद युवक कलक्र्टेट पर एकत्रित होने के लिए एमजी रोड पर नारे लगाते हुए आगे बढे। एमजी रोड पर जाम लगाने के साथ ही उत्पातियों ने दुकानें बंद कराने के लिए गुंडई शुरू कर दी। दुकानदारों के साथ मारपीट की, एक महिला का सिर फोड दिया। ढाकरान चौराहे पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के होटल मोती म​हल पर पथराव कर दिया, इसके आस पास के होटलों पर भी पथराव किया। प्रदर्शन कारियों का उत्पात बढने के बाद एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने पफायरिंग कर खदेडा, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव भी कर दिया।
गतिमान सहित कई ट्रेनों रोकी, रेलवे ट्रैक पर बैठे, रोडवेज बसों में तोडफोड
प्रदर्शनकारियों ने आगरा दिल्ली, आगरा टूंडला रेल रूट ठप करा दिया, बिल्लोचपुरा, कुबेरपुर सहित जगह जगह रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इससे गतिमान सहित एक दर्जन ट्रेन रोकनी पडी। कई जगह पर मालगाडियों को भी रोक दिया।
कलक्र्टेट पर कब्जा, मीडियाकर्मियों के छीने कैमरे
शहर के अलग अलग हिस्सों से पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कलक्र्टेट पर कब्जा कर लिया, झंडे लगा दिया और लोगों के साथ मारपीट की। मीडिया कर्मियों के कैमरे तोड दिए।
इसलिए किया था भारत बंद
सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके तहत मामलों में तुरंत गिरफ्तारी की जगह शुरुआती जांच की बात कही है. इस आदेश में जस्टिस एके गोयल और यूयू ललित की पीठ ने कहा था कि सात दिनों के भीतर शुरुआती जांच जरूर पूरी हो जानी चाहिए. इसके विरोध में सोमवार को भारत बंद का आहवान किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

error: Content is protected !!