Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Cyber criminal use Agra’s Dietician Renuka Dang name to get personal information of FB users
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Cyber criminal use Agra’s Dietician Renuka Dang name to get personal information of FB users

155

आगरालीक्स.. आगरा में साइबर क्रिमनल्स डायटीशियन रेणुका डंग के नाम का इस्तेमाल कर फेसबुक यूजर्स की पर्सनल इन्फोर्मेशन ले रहे हैं, इससे खलबली मची हुई है, रेणुका डंग ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि मेरा इस नाम का कोई असिस्टेंड नहीं है इसलिए अपनी कोई भी जानकारी ना दें। साथ ही आगाह किया है कि फेसबुक फ्रेंड बनाते समय विशेष ध्यान रखे।
आगरा की डायटीशियन रेणुका डंग रेनबो हॉस्पिटल में ओपीडी करती हैं, वे वजन कम करने के साथ ही लोगों की डाइट प्लान कर रहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक यूजर्स युवक युवतियों के इनबॉक्स में खुद को डायटीशियन रेणुका डंग का असिस्टेंट बताते हुए निजी ​जानकारी मांगी जा रही हैं। इसमें डायट चार्ट के बारे में भी पूछा गया है, इस तरह के तमाम केस सामने आने के बाद कुछ लोगों ने डायटीशियन रेणुका डंग से उनके असिस्टेंट द्वारा इनबॉक्स कर निजी जानकारी पूछने की बात कही, यह सुनकर वे भी दंग रह गईं।
असिस्टेंट बनकर मांग रहे जानकारी

इसके बाद कई लोगों ने डायटीशियन रेणुका डंग के फेसबुक पर उनका असिस्टेंट बनकर जानकारी मांगने के लिए भेजे गए मैसेज का स्क्रीन शॉट पोस्ट किया है, इसके बाद तो तमाम लोगों ने इसी तरह के इनबॉक्स में मैसेज मिलने की जानकारी दी है।
साइबर क्रिमनल से बचने के लिए बरतें सावधानी
डायटीशियन रेणुका डंग ने इस घटना के बाद लोगों को आगाह किया है कि वे फेसबुक फ्रेंड बनाते समय और इनबॉक्स में आए सवाल का जवाब देते समय विशेष ध्यान रखें, साइबर क्रिमनल निजी जानकारी जुटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, इसके बाद वे इसका गलत इस्तेमाल करते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Businessman & his son died in road accident on Yamuna Express way Baldev Mathura

आगरालीक्स….Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Medicity develop in 60 hectare near Inner Ring road Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी...

error: Content is protected !!