आगरालीक्स.. आगरा में व्यापारी का स्कूटर सील करने पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की लाठी डंडे से पिटाई लगा दी, व्यापारी का आरोप है कि सिपाही नशे में था और उसने ही पिटाई लगाई। सिपाही का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार को आगरा के सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही रमाकांत सिंह कठेरिया ने लोहामंडी की तरकारी गली निवासी व्यापारी पवन कुमार के स्कूटर को रोक लिया। पेपर दिखाने के लिए कहे तो उनके पास पेपर नहीं थे। व्यापरी पवन का आरोप है कि
आगरा में सेंट जोंस चौराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही रमाकांत सिंह कठेरिया ने लोहामंडी की तरकारी गली निवासी व्यापारी पवन कुमार के खिलाफ
तहरीर दी है। आरोप है कि स्कूटर को सीज किए जाने पर पवन ने उसे पीटा। उधर पवन का कहना है कि सिपाही रामकांत नशे में था, उसने 500 रुपये मांगे। पैसे न मिलने पर उसने पिटाई लगा दी। उधर, सिपाहरी रमाकांत का आरोप है कि पवन कुमार के पास स्कूटर के कागजात नहीं थे। इसे सीज करा दिया गया। ट्रैफिक लाइन भेज दिया।
इसके बाद पवन अपने साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर आए। उन लोगों ने सिपाही को पीटा,सिपाही के चोट आई है और थाना लोहामंडी में सिपाही द्वारा तहरीर दी गई है।
थाने पर हंगामा, सिपाही का कराया मेडिकल
व्यापारी के साथ मारपीट की जानकारी पर कारोबारी थाने पर पहुंंच गए, जमकर हंगामा किया। इसके बाद सिपाही का मेडिकल कराया गया, पुलिस का कहना है कि सिपाही के मेडिकल में शराब की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, कारोबारी रमाकांत ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। कारोबारियों को एएसपी अभिषेक कुमार ने मामले की कराने का आश्वासन दिया है। घटना का वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है।