आगरालीक्स ..आगरा के रेनबो हाॅस्पिटल में एक छत के नीचे सभी बीमारियों का इलाज मिल सकेगा, यहां नई विंग ‘रेनबो आरोग्यम’ मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। बुधवार को नवनिर्मित भवन का उद्घाटन रेनबो हाॅस्पिटल की प्रमुख डा. जयदीप मल्होत्रा, निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. निहारिका मल्होत्रा, डा. ऋषभ बोरा, डा. केशव मल्होत्रा, डा. अरविंद जैन, डा. अशोक शर्मा, डा. राजीव लोचन शर्मा, डा. वंदना कालरा, डा. रजत गोयल, डा. मनप्रीत शर्मा, डा. शैमी बंसल आदि ने पूजा-पाठ के साथ विधि-विधान से किया। ‘रेनबो आरोग्यम’ के आनंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल ने बताया कि ‘रेनबो आरोग्यम’ में मरीजों के लिए शीर्ष स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस 50 बेड के पूर्ण वातानुकूलित विंग में अत्याधुनिक एवं तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर्स, कम्प्लीट मेडिसिन डिपार्टमेंट, मेडिकल आईसीयू, कैंसर यूनिट, नेत्र रोग विभाग स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर अस्पताल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा, लवकेश गौतम, अमृतपाल सिंह चड्ढा, सुदीप पुरी, तरूण मैनी आदि मौजूद थे।