आगरालीक्स.. आप रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढियों से जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, आगरा कैंट स्टेशन पर एस्कलेटर में बच्चे का हाथ फंस गया, वीडियो बनाते समय बच्चे से ऐसे सवाल पूछे गए जिसे सुनकर गुस्सा आ जाएगा। गनीमत रही कि बच्चे का हाथ बच गया।
आगरा के कैंट स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए एस्कलेटर स्वचालित सीढी हैं,
बुधवार रात को यहां एक परिवार मथुरा की ट्रेन पकड़ने के लिए अपने दो बच्चों के साथ प्लेटफार्म पर लगी स्वचालित सीढ़ी से प्लेटफार्म नंबर दो पर जा रहे थे। उनके साथ चल रहा 10 साल का बेटा एस्कलेटर पर उछल कूद करने लगा, इसी दौरान उसका हाथ फंस गया।
बच्चे के शोर मचाने पर बंद किया एस्कलेटर
बच्चे की चीख सुनकर यात्रियों ने शोर मचा दिया, एस्कलेटर को रोक दिया गया लेकिन तब तक बच्चे का हाथ फंस गया था। एस्कलेटर में हाथ फंसने से बच्चा दर्द से रोने लगा, बच्चे के परिजन रेलवे अधिकारियों के पास पहुंच गए। कुछ देर बाद बच्चे का हाथ एस्कलेटर से बाहर निकाल दिया, इसके बाद प्राथमिक उपचार दिया गया। स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्टेशन बालक का हाथ स्कैलेटर में आ गया था, लेकिन तुरंत ही मशीन बंद करके उसका उपचार कराया गया, उसके हाथ में ज्यादा चोट नहीं आई।
वीडियो बनाने वाले पूछते रहे सवाल
एस्कलेटर बंद हो जाने के बाद भीड लग गई, कुछ लोग वीडियो बनाने लगे, उसकी मदद करने के बजाय पूछने लगे कि कहां से आए हो, मम्मी पापा कहां हैं उन्हें बुला लो।