आगरालीक्स .. (देवेन्द्र कुमार)। आगरा में एसएसपी अमित पाठक द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली में 94 सत्सगी होने पर कार्रवाई की गई, अब यहां सिटी बस से सत्संगी खेत तक जा रहे हैं, यह पॉजिटिव सोच के साथ किया गया बदलाव है।
10 अक्टूबर 2018 को सुबह अचानक साइकिल पर दयालबाग के पोइयाघाट रोड पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उस वक्त हतप्रभ रह गए जब उन्होंने देखा कि दो ट्रैक्टर ट्रॉली पर करीब 188 महिलाएं पुरुष व छोटे छोटे बच्चे जा रहे थे। जब एसएसपी ने इनको रोका तो पता चला कि ये सब सत्संगी हैं और दयालबाग में कृषि कार्य के लिए प्रतिदिन सेवा करने आते हैं।

एसएसपी अमित पाठक ने ट्रैक्टर ट्रॉली सील कर दी और सभी लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली से उतारकर बस द्वारा भेजा गया। इसके लिए एसएसपी ने बाकायदा यहां के जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाई और लोगों की जान जोखिम में डालने की बात कही। एसएसपी द्वारा की गई कार्रवाई का असर आज सुबह देखने को मिल गया। बताया जाता है कि जब इस घटनाक्रम की जानकारी लखनऊ मुख्यालय को हुई तो वहां से आदेश आया है। अब सत्संगियों को लाने-ले जाने के लिए महानगर बसों का इंतजाम किया गया है। ये बसें सत्संगियों को लाएंगी और उन्हें ले जाने के लिए समय पर उपलब्ध भी रहेंगी। आज सुबह महानगर बस से ही सत्संगी सेवा कार्य के लिए यहां हुंचे। बस का किराया भी तय किया गया है। एक तरफ का सात रुपये यानी दोनों तरफ का 14 रुपये किराया तय किया गया है। आज एक बस के अंदर सौ लोगों को टिकट दिया गया। उनको बस द्वारा यहां समय पर छोड़ा गया और सभी को समय पर ले जाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई यह कार्रवाई लोगों को काफी पसंद आई है और इसकी जगह-जगह सराहना भी की गई है।