Tuesday , 16 June 2026
Home एजुकेशन Student point pistol on coaching centre student in Agra
एजुकेशनटॉप न्यूज़

Student point pistol on coaching centre student in Agra

154

आगरालीक्स.. आगरा के कोचिंग सेंटर में टाइगर ने छात्र पर पिस्टल तान दी, छात्रों के साथ मारपीट की, इससे कोचिंग सेंटर में भगदड मच गई। छात्राएं दहशत में आ गईं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै
आगरा के भगवान टाकीज स्थित कल्याणी प्वाइंट की तीसरी मंजिल पर वीके सिंह का कोचिंग सेंटर है। यहा मथुरा के सोंख स्थित गांव अक्खा निवासी गगन कुंतल एसएससी की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे गगन और उसका दोस्त कौशिक कोचिंग में आए। उन्होंने संचालक से इस बारे में बात की। संचालक ने दोनों को समझाने का आश्वासन दिया। सुबह 10:30 बजे टाइगर, अमित तोमर ने गगन को पार्किंग में पकड़ लिया।
उसकी पिटाई लगा दी। इस पर गगन ने अपने भाई को बताया। वो भी साथियों के साथ पहुंच गया। उन्होंने टाइगर और उसके साथियों को पकड़ लिया। वो बचने के लिए कोचिंग में भाग गए। पीछे से गगन और उसके भाई आ गए।
छात्रों पर तानी पिस्टल

टाइगर का एक साथी पिस्टल निकाल लाया। उसने छात्रों पर पिस्टल तान दी। कुछ देर बाद वो पिस्टल लहराता हुआ कोचिंग में भाग गया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। मगर, टाइगर और उसके साथी नहीं मिले। पुलिस ने पिस्टल की बरामदगी के लिए कोचिंग की तलाशी ली, लेकिन पिस्टल नहीं मिली।
पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि गगन की तहरीर पर कोचिंग संचालक वीके सिंह, तेजवीर उर्फ टाइगर, अमित सहित पांच के खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के पीछे एक छात्रा से दोस्ती का विवाद है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी में यह कैद हो गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

एजुकेशन

UP B.Ed. Combined Entrance Exam 2026 results declared; Vandana Singh from Aligarh tops the exam

आगरालीक्स…यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी. अलीगढ़ की वंदना...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

एजुकेशन

Agra Live News: Summer law internship begins at Agra College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में हुई ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप. इंटर्नशिप में विधिक कौशल विकास,...

error: Content is protected !!