आगरालीक्स.. आगरा में सोशल मीडिया पर भाजापा के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे को हटाए जाने आगरा आए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा है कि इस मामले की जांच कराएंगे। जिस व्यक्ति द्वारा यह कार्य किया गया है, पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जिसने भी गलती की है, प्रदेश अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर कर पत्र जारी करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आगरा भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे पार्टी के सिपाही हैं और अच्छा कार्य कर रहे हैं।
शनिवार रात को सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के हस्ताक्षर का पत्र डाला गया । इस पत्र में जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष अश्वनी वशिष्ठ लिखा हुआ था, यह पत्र कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बधाई देने वाले लोगों की लाइन लग गई। इसकी जानकारी होते ही महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के समर्थक भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए, उन्होंने पोस्ट डालकर फर्जी पत्र को वायरल करने के आरोप लगाए। इस मामले में भाजपा पदाधिकारियों ने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की है, इस मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।