आगरालीक्स ..सावधान हो जाएं, आगरा में सीनियर सिटीजन से ज्वैलरी लूट कर फरार हो रहे शातिर, पुलिस अधिकारी बनकर भीडभाड वाले बाजार में जाने से पहले उतरवा रहे ज्वैलरी। एक दंपती की ज्वैलरी लूट कर फरार हुए शातिर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शुक्रवार को सदर निवासी वेद प्रकाश अरोरा अपनी पत्नी गीता अरोरा के साथ ई रिक्शा से राजा की मंडी बाजार जा रहे थे, वेद प्रकाश अरोरा एमईएस से रिटायर हैं, एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने पुलिस अधिकारी बनकर शातिरों ने ई रिक्शा रुकवा दिया, बुजुर्ग दंपती से कहा कि बाजार में भीड अधिक होती है, बदमाश ज्वैलरी लूट सकते हैं।

शातिरों ने कहा कि अपनी ज्वैलरी उतारकर एक रुमाल में रख लो, जिससे लूट ना हो सके, गीता अरोरा ने अपनी ज्वैलरी उतारी, शातिरों ने उसे रुमाल में रखने के लिए ज्वैलरी ले ली और नकली ज्वैलरी से भरा रुमाल उन्हें दे दिया। बाजार में पहुंचने के बाद बुजुर्ग दंपती ने रुमाल खोलकर देखा तो होश उड गए। उन्होंने थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस छानबीन में जुटी है।