आगरालीक्स ..आगरा में व्हाटस एप पर पेपर लीक किया गया, एसटीएफ ने आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र के प्रबंधक सहित छह को अरेस्ट किया है, इनके खिलाफ थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर पुलिस ने थाना खंदौली में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और छल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रदेश भर में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। गुरुवार को दोपहर तीन से पांच बजे की पाली में पुलिस भर्ती को लिखित परीक्षा थी। एसटीएफ ने खंदौली के नगला नीम स्थित बीएल महाविद्यालय में बने सेंटर पर छापा मारकर प्रबंधक अरुण सारस्वत समेत कई अन्य को हिरासत में लिया था। प्रबंधक अरुण सारस्वत ने शाम 4:40 बजे पेपर का अपने मोबाइल में फोटो खींचकर सेंटर के बाहर दूसरे नंबर पर भेजा था। इसके बाद उधर से भी एक मैसेज प्रबंधक के मोबाइल पर आया।

वहीं, पेपर पांच बजे खत्म हुआ था।
एसटीएफ ने शक के चलते गुरुवार शाम को कुलदीप पुत्र सुधीर सिंह राजू पुत्र रनवीर निवासी नगला हंसराम ताल फिरोजाबाद, चन्द्रवीर पुत्र राजेन्द्र निवासी नगला करता इगलास अलीगढ़, मोनू पुत्र किशन सिंह निवासी कुरसंडा सादाबाद, अरुण पुत्र गिर्राज किशोर सारस्वत निवासी खंदौली हिरासत में लिये थे। पूछताछ के बाद शुक्रवार सुबह सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।